Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हम भारत के संपर्क में हैं', यूक्रेन में जहाज हमले में 4 भारतीयों की मौत पर रूस का बयान

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 04:06 PM (IST)

    रूस ने यूक्रेन तट पर एक मर्चेंट जहाज पर हुए हमले में चार भारतीयों की मौत के बाद नई दिल्ली से संपर्क में रहने की बात कही है। ...और पढ़ें

    यूक्रेन में जहाज हमले में 4 भारतीयों की मौत पर रूस का बयान(फोटो: रॉयटर्स)

    यूक्रेन में जहाज हमले में 4 भारतीयों की मौत पर रूस का बयान(फोटो: रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, मास्को। मंगलवार को रूस ने कहा कि यूक्रेन के तट पर एक मर्चेंट जहाज पर चार भारतीयों के मारे जाने के बाद वह नई दिल्ली में अपने सहयोगियों के लगातार संपर्क में है। यह बयान तब सामने आया है जब यूक्रेन ने दावा किया कि रूस ने रविवार को गोल्डन लियो नामक एक जहाज पर तीन क्रूज मिसाइलों से हमला किया।

    गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले इस जहाज पर भारत और सीरिया के चालक दल के सदस्य तैनात थे। इस हमले में कुल 10 लोगों की मौत हो गई। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि मक्का ले जा रहे इस जहाज पर दक्षिणी बंदरगाह ओडेसा के पास रूसी मिसाइल से हमला किया गया था।

    भारत ने रूसी राजनयिक को किया तलब

    न्यू एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद नई दिल्ली ने मंगलवार को रूसी प्रभारी को तलब कर अपना विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक क्रू सदस्यों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं।

    मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हमारे चार भारतीय नागरिकों ने दुखद रूप से अपनी जान गंवा दी है, जबकि एक की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है। यूक्रेन में हमारा दूतावास स्थिति पर करीब से नज़र बनाए हुए है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।

    खबरें और भी

    सरकार ने स्पष्ट शब्दों में यह भी दोहराया कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, नाविकों की जान खतरे में डालना और नौवहन की स्वतंत्रता तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बाधित करना निंदनीय है, और ऐसे कृत्यों से बचा जाना चाहिए।

    केरल के 26 वर्षीय अधिकारी ने गंवाई जान

    इस हमले में मारे गए लोगों में से एक की पहचान केरल के कासरगोड जिले के वेल्लारीक्कुंडु निवासी 26 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी अखिल जोयन के रूप में हुई है। शिपिंग कंपनी ने सोमवार को एक ईमेल के माध्यम से उनके परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी।

    अखिल हाल ही में छुट्टी पर अपने घर आए थे, जहां उनकी सगाई हुई थी, और वह महज एक महीने पहले ही वापस अपनी ड्यूटी पर लौटे थे।

    यह भी पढ़ें- हफ्ते भर पहले हुई थी सगाई, दो महीने बाद सिर पर सजना था सेहरा; रूसी मिसाइल हमले में केरल के नाविक की मौत

    यह भी पढ़ें- रूसी हमले में चार भारतीयों की मौत पर भारत सख्त, विदेश मंत्रालय ने रूस के राजनयिक को किया तलब