विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेलेंस्की का क्रीमिया स्थित अपार्टमेंट बेचेगा रूस, यूक्रेनियों की कुल 100 अचल संपत्ति बिक्री लिस्ट में शामिल

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sun, 17 Sep 2023 05:15 AM (IST)

रूस अपने कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप में यूक्रेनी नागरिकों की संपत्तियां बेचेगा। ये वे अचल संपत्तियां हैं जिनके स्वामी यूक्रेन ...और पढ़ें

जेलेंस्की का क्रीमिया स्थित अपार्टमेंट बेचेगा रूस। (फाइल फोटो)
जेलेंस्की का क्रीमिया स्थित अपार्टमेंट बेचेगा रूस। (फाइल फोटो)

मॉस्को, एएनआई। रूस अपने कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप में यूक्रेनी नागरिकों की संपत्तियां बेचेगा। ये वे अचल संपत्तियां हैं जिनके स्वामी यूक्रेन में रह रहे हैं और उन्होंने निवेश के उद्देश्य से 2014 से पहले इन संपत्तियों को खरीदा था। इनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का एक अपार्टमेंट भी शामिल है।

संपत्ति पर 2014 से रूस का कब्जा

इन संपत्तियों को बेचने की घोषणा क्रीमिया में रूस द्वारा नियुक्त प्रशासनिक प्रमुख व्लादिमीर कोंस्टेंटिनोव ने की है। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद इन संपत्तियों को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित कर दिया था, अब इनमें से 100 संपत्तियों को बेचकर राजस्व एकत्रित किया जाएगा। बेची जाने वाली संपत्तियों में आवासीय भवनों के अतिरिक्त व्यावसायिक संपत्तियां और रिजार्ट भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः क्या काला सागर गलियारे से बाहर निकलेगा यूक्रेनी अनाज? मर्चेंट जहाजों ने गेहूं के लिए बंदरगाहों से किया संपर्क

इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि शनिवार को रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने तीन क्षेत्रों में यूक्रेन के भेजे तीन हमलावर ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले मार गिराया है।

जेलेंस्की 21 को जाएंगे अमेरिका

अमेरिका अगले सप्ताह यूक्रेन के लिए एक बार फिर से बड़ी सहायता की घोषणा कर सकता है। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की 21 सितंबर (गुरुवार) को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे।

इस मुलाकात की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवान ने दी है। यूक्रेन युद्ध के दौर में यह पहला मौका है जब जेलेंस्की के कार्यक्रम की पूर्व जानकारी दी गई है। हालांकि, जेलेंस्की कब अमेरिका आएंगे और वहां से कब जाएंगे, यह नहीं बताया गया है। जेलेंस्की सत्तापक्ष और विपक्ष के प्रमुख सांसदों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः Russia: रूसी परमाणु-सक्षम बम पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की नजर, हाइपरसोनिक मिसाइलों का लिया जायजा

सूत्रों के अनुसार बाइडन और जेलेंस्की की मुलाकात में 300 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइलों और क्लस्टर बमों से लैस 70 किलोमीटर तक मार करने वाले राकेट यूक्रेन को देने की घोषणा हो सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।