दूसरों की किस्मत बताने वाली खुद नहीं जान पाई अपना भविष्य! मॉस्को में पावर बैंक फटने से झुलसीं इन्फ्लुएंसर अन्ना
रूसी इन्फ्लुएंसर अन्ना ओटाविना मॉस्को में अपने पेंटहाउस में बिस्तर पर रखे पावर बैंक के फटने से गंभीर रूप से झुलस गईं। इस घटना में उनकी पीठ का 30% हिस् ...और पढ़ें
-1784875847389_m.webp)
मॉस्को में पावर बैंक फटने से झुलसीं ज्योतिष (फोटो- सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस की महिला इन्फ्लुएंसर और ज्योतिष अन्ना ओटाविना के मॉस्को स्थित पेंटहाउस में रात के समय बिस्तर पर रखा पावर बैंक फठ गया। पावर बैंक ओवरहीट होकर ब्लास्ट हुआ, इससे अन्ना ओटाविना की पीठ का 30 फीसदी हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया और बाल भी जल गए।
इस घटना के बाद अन्ना ने अपने फॉलोअर्स को सतर्क करते हुए चेतावनी दी है कि सोते समय या बिस्तर जैसी नरम सतहों पर पावर बैंक व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्जिंग पर छोड़ना जानलेवा साबित हो सकता है।
वहीं इस घटना के बात इस बात की भी चर्चा हो रही है कि दूसरों की किस्मत बताने वाली ज्योतिष खुद का भविष्य नहीं जान पाईं, जिसके कारण इस दुर्घटना का शिकार होना पड़ा।
कैसे लगी आग?
अन्ना ओटाविना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो में बताया कि उनका पोर्टेबल चार्जर, जिसे उन्होंने फोन चार्ज करने के लिए बिस्तर पर रखा था, अचानक बहुत ज्यादा गर्म हो गया। जिसके कारण ब्लास्ट हो गया और वो घायल हो गईं।
ओटाविना का कहना है पावर बैंक इसलिए ब्लास्ट हुआ, क्योंकि वह इसे किसी ठोस, हवादार सतह के बजाय नरम बिस्तर पर रख दी थी, जिसके कारण वह बहुत गर्म हो गया।
वह पावर बैंक की ओर पीठ करके सो रही थी, जिसके कारण पीठ का लगभग 30 फीसदी हिस्सा जल गया और बाल भी झुलस गए।
जैसे ही वह उछली, आग की लपटें उनके बालों तक पहुंच चुकी थीं। जलते हुए बाल उसकी पीठ पर गिरे और उसकी त्वचा को झुलसा दिया, इससे पहले कि उन्हें समझ आता कि क्या हो रहा है। जब उसने पीछे मुड़कर देखा, तो उसे एहसास हुआ कि स्थिति एक छोटी सी चिंगारी से कहीं अधिक गंभीर थी। उनके तकिया और कंबल जल रहे थे, और पावर बैंक जमीन पर गिर गया था।
कैसे बुझाई आग?
ओटाविना ने बताया कि उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आग पर खुद काबू पाने की कोशिश की। उन्होंने जलते हुए पावर बैंक को ढककर लपटों को बुझाया और फिर अपने बिस्तर और कालीन पर लगी आग को भी बुझाया। इसके बाद वह उपचार के लिए डॉक्टर के पास गईं। जहां उनके पीठ के लगभग 30 फीसदी हिस्से जलने की पुष्टि हुई।