Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रूस में आज से राष्ट्रपति चुनाव, दयनीय है पुतिन के विरोधियों की स्थिति; एलेक्सी नवलनी की विधवा ने जनता से की ये गुजारिश

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 15 Mar 2024 04:00 AM (GMT+05:30)

    रूस में आज से राष्ट्रपति चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। रूस में 15-17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। पूरी उम्मीद जताई जा रही है की पुतिन पांचवीं बा ...और पढ़ें

    रूस में आज से राष्ट्रपति चुनाव की शुरुआत हो चुकी है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    रूस में आज से राष्ट्रपति चुनाव की शुरुआत हो चुकी है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. रूस में 15-17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।
    2. 71 वर्षीय पुतिन अपने पांचवें कार्यकाल के लिए लगभग निर्विरोध चुनाव लड़ रहे हैं।
    3. रूस में तीन दिनों में 100,000 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

    एपी, मॉस्को। Russia Presidential Election 2024। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चुनावी मैदान में खड़े हैं। आज (15 मार्च) से राष्ट्रपति चुनाव शुरू हो चुके हैं। इस चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का फिर से चुना जाना तय माना जा रहा है।

    पुतिन ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में रूसी नागरिकों से मतदान केंद्रों पर जाने और मतदान करने की अपील की। रूस में 15-17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। पूरी उम्मीद जताई जा रही है की पुतिन पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने वाले हैं।

    चुनाव में पुतिन को किसी विरोधी नेता से नहीं मिल रही टक्कर

    71 वर्षीय पुतिन अपने पांचवें कार्यकाल के लिए लगभग निर्विरोध चुनाव लड़ रहे हैं। उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी या तो जेल में हैं या विदेश में निर्वासन में हैं। पुतिन के धुर-विरोधी माने जाने वाले एलेक्सी नवलनी की हाल ही में एक जेल में मौत हो गई थी।

    गौरतलब है कि पर्यवेक्षकों को यह उम्मीद न के बराबर है कि चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होगा। इस तथ्य से परे कि मतदाताओं के सामने बहुत कम विकल्प मौजूद हैं, स्वतंत्र निगरानी की संभावनाएं बहुत सीमित हैं। रूस में तीन दिनों में 100,000 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

    खबरें और भी

    अमेरिका ने चुनाव को लेकर क्या कहा?

    अमेरिका इस चुनाव को गंभीरता से नहीं ले रहा। वहीं, यूएस का मानना है कि चुनाव महज दिखावा है। वाशिंगटन में सेंटर फॉर यूरोपियन पॉलिसी एनालिसिस में डेमोक्रेटिक रेजिलिएंस के निदेशक सैम ग्रीन ने कहा,"पूरे रूस में चुनाव एक दिखावा है। पुतिन चुनाव को नियंत्रित कर रहे हैं।

    लेक्सी नवलनी की विधवा ने रूस की जनता से की ये अपील

    चुनाव से पहले एलेक्सी नवलनी की विधवा ने रूस की जनता से पुतिन के खिलाफ वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमे दिखाना होगा कि हमारा अस्तित्व है और हम पुतिन के खिलाफ हैं। आगे क्या करना है यह आप पर निर्भर है। आप पुतिन को छोड़कर किसी भी उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं। अपने वोट को बर्बाद भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: रूस की ओर से लड़ रहे 7 और नेपाली नागरिकों की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि