Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रूस के औद्योगिक केंद्रों पर यूक्रेन ने किया हमला, रिफाइनरी, फैक्ट्री और कॉरपोरेट दफ्तरों को बनाया निशाना

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:03 AM (IST)

    यूक्रेन मंगलवार-बुधवार रात रूस पर एक बार फिर बड़ा ड्रोन हमला किया। इन हमलों में रूसी आयल रिफायनरियों, आपूर्ति तंत्र और आनलाइन कंपनी वाइल्डबेरीज के गोद ...और पढ़ें

    रूस के औद्योगिक केंद्रों पर यूक्रेन ने किया हमला (फोटो- एक्स)

    रूस के औद्योगिक केंद्रों पर यूक्रेन ने किया हमला (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. वाइल्डबेरीज के सातवें गोदाम पर हुआ ड्रोन हमला

    2. पर्न, रियाजान की रिफायनरी बनीं यूक्रेन का निशाना

    3. क्रीमिया के रूसी नौसैनिक अड्डे को हमले से क्षति

    रॉयटर, मॉस्को। यूक्रेन मंगलवार-बुधवार रात रूस पर एक बार फिर बड़ा ड्रोन हमला किया। इन हमलों में रूसी आयल रिफायनरियों, आपूर्ति तंत्र और आनलाइन कंपनी वाइल्डबेरीज के गोदाम को निशाना बनाया गया है।

    यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले प्रायद्वीप क्रीमिया को भी निशाना बनाया है। इन हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है और एक दर्जन घायल हुए हैं।

    रिफायनरियों पर लगातार हमलों से पेट्रोलियम पदार्थों के सबसे बड़े उत्पादक देशों में शामिल रूस के ज्यादातर शहरों में पेट्रोलियम पदार्थों का संकट खड़ा हो गया है।

    यूक्रेन के ताजा हमलों में रूस के पर्न, रियाजान और तागानरोग शहर निशाना बने। इनमें सबसे बड़ा नुकसान रूस की सबसे बड़ी ऑलाइन कंपनी वाइल्डबेरीज को हुआ है। इस बारे के हमले में उसका रियाजान शहर का गोदाम निशाना बना है।

    ड्रोन हमले के बाद उसमें आग लग गई और लपटें-धुआं काफी दूर से देखा गया। हाल के दिनों में कंपनी का यह सातवां गोदाम निशाना बना है।

    गोदामों पर हाल के हमलों ने उसकी 10 प्रतिशत स्टोरेज क्षमता को नष्ट कर दिया है और बड़ी मात्रा में उनमें रखा माल राख हो गया है। इसका बड़ा असर कंपनी से जुड़े दसियों हजार छोटे कारोबारों पर भी पड़ा है।

    विदित हो कि वाइल्डबेरीज रूस में रोजगार देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेनी सेना के ड्रोन हमलों में रूसी शहरों पर्न और रियाजान में बनीं आयल रिफायनरी निशाना बनी हैं।

    इनके अतिरिक्त रोस्तोव में सेना का कारखाना और निर्यात ठिकाना भी निशाना बने हैं। यूक्रेनी हमले में क्रीमिया में रूसी नौसेना के अड्डे को भी नुकसान होने की सूचना है।

    विदित हो कि पर्न यूक्रेन की सीमा से 1,600 किलोमीटर की दूरी पर है और वहां पर एक औद्योगिक इकाई यूक्रेनी हमले का निशाना बनी है।

    पर्न के गवर्नर दिमित्री माखोनिन ने निशाना बने कारखाने का नाम नहीं बताया है। जबकि यूक्रेन में रूसी हमलों में खेरसोन में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन घायल हुए हैं।

    जबकि ओडेसा में दो मालवाही जहाज निशाना बने हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार इन जहाजों में यूक्रेन के हथियार और गोला-बारूद थे जो उसे युद्ध में इस्तेमाल के लिए भेजे गए थे।