क्रीमिया में रूसी सैनिक ने आम नागरिकों पर चलाई गोली, 3 की मौत; साथी की भी ले ली जान
रूस के एक सैनिक ने क्रीमिया में अपने साथियों और आम नागरिकों पर गोलीबारी की, जिसमें एक सैनिक और तीन नागरिकों की मौत हो गई ...और पढ़ें

सैनिक में क्रीमिया में अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी (फोटो: रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस के एक सैनिक में क्रीमिया में अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इसके बाद रूसी सैनिक में आम नागरिकों पर भी गोली चला दी, जिससे 3 नागरिकों की भी जान चली गई।
सेवास्तोपोल इलाके के रूसी गवर्नर मिखाइल राजवोजायेव ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी घटना में 3 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
क्रीमिया पर रूस ने किया था कब्जा
रूसी सैनिक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। राजवोजायेव ने कहा, 'घटना की सभी परिस्थितियों और कारणों का पता लगाया जा रहा है।'
बता दें कि क्रीमिया काला सागर के पास स्थित एक प्रायद्वीप है। यह रणनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है और यहां भारी सैन्य मौजूदगी रहती है। रूस ने 2014 में यूक्रेन पर हमला करके इसे अपने कब्जे में ले लिया था।
खबरें और भी
ड्रोन हमले में 7 की मौत
रूस के काला सागर के तट पर गेलेनद्जिक में स्थित हालिडे रिजॉर्ट पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में सात लोग मारे गए हैं और 40 घायल हुए हैं। मृतकों में तीन बच्चे हैं। रूस के दक्षिणी क्रैस्नोडर क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने बताया है कि यूक्रेन ने निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया है।
इसके अतिरिक्त रूस के व्लादिमीर इलाके में सोमवार को आनलाइन कंपनी वाइल्डबेरीज के गोदाम पर यूक्रेन ने ड्रोन हमला किया। हमले से गोदाम में आग लग गई और वहां रखे सामान की बड़ी मात्रा जल गई। हमला होते ही कर्मचारियों के गोदाम से निकल जाने से कोई जनहानि नहीं हुई है।
इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के लिए हथियार और सामान ले जा रहे तीन मालवाही जहाजों को काला सागर में और एक जहाज को मीकोलेव बंदरगाह पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाया है।