Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia Ukraine War: युद्ध का विरोध करने पर रूसी महिला कलाकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, कोर्ट में आठ साल की सजा सुनाने की मांग

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 06:40 PM (GMT+05:30)

    रूसी महिला कलाकार ने पिछले साल मार्च में युद्ध रोकने के लिए अनोखे रूप से प्रदर्शन किया था। इसके बाद महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। महिला के खि ...और पढ़ें

    सुनवाई के दौरान रूसी महिला कलाकार को पुलिस कोर्ट रूम ले जाती हुई। (फोटो- एपी)
    सुनवाई के दौरान रूसी महिला कलाकार को पुलिस कोर्ट रूम ले जाती हुई। (फोटो- एपी)

    रॉयटर, मास्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक महिला को विरोध प्रदर्शन करने के जुर्म में आठ साल की सजा सुनाने की मांग की गई है। दरअसल, महिला ने अनोखे अंदाज में रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

    महिला ने अनोखे अंदाज में किया था विरोध

    समाचार एजेंसी रॉयटर ने बताया कि महिला कलाकार एलेक्जेंड्रा स्कोचिलेंको ने पिछले साल 31 मार्च को रूस के खिलाफ युद्ध रोकने की मांग को लेकर सुपरमार्केट मूल्य टैग को बदलकर विरोध प्रदर्शन किया था। महिला कलाकार ने मूल्य टैग को कागज के टुकड़ों से बदलकर विरोध प्रकट किया था।

    यह भी पढ़ेंः Russia-Ukraine War: नाटो सहयोगियों ने की रूस के फैसले की निंदा, सीएफई संधि को लेकर उठाया जाएगा यह कदम

    महिला के खिलाफ शिकायत कराई गई थी दर्ज

    जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2022 में एक दुकानदार ने उस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। महिला ने कहा कि उसकी मंशा रूसी गोलाबारी में मारे गए नागरिकों के बारे में जानकारी प्रदर्शित करना शामिल था।

    महिला ने आरोपों को किया खारिज

    सुनवाई के दौरान, महिला ने कोर्ट रूम में मुस्कुरा कर अपनी प्रतिक्रिया दी। रूसी महिला पर सेना के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा है। इसमें महिला को 10 साल तक की जेल हो सकती है।

    खबरें और भी

    महिला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को इनकार किया और कहा कि उन्होंने शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रकट किया था, जबकि राज्य अभियोजक महिला को आठ साल की सजा देने की मांग की।

    यह भी पढ़ेंः यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों की संधि से अलग हुआ रूस, अमेरिका और पश्चिमी देशों को ठहराया जिम्मेदार