Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रूस-यूक्रेन युद्ध में 8 लोगों की मौत, 45 घायल; एयर डिफेंस से भी हमले रोकना हो रहा मुश्किल

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:28 AM (GMT+05:30)

    रूसी हवाई हमलों में यूक्रेन के शहरों में 6 लोग मारे गए और लगभग 40 घायल हुए, जबकि रूस के ब्रियांस्क में यूक्रेनी ड्रोन हमले में 2 लोग मारे गए। ...और पढ़ें

    रूस-यूक्रेन युद्ध में एयर डिफेंस से भी हमले रोकना हो रहा मुश्किल(फाइल फोटो)

    रूस-यूक्रेन युद्ध में एयर डिफेंस से भी हमले रोकना हो रहा मुश्किल(फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, कीव। रूस के बुधवार-गुरुवार रात यूक्रेनी शहरों पर हवाई हमलों में छह लोग मारे गए जबकि करीब 40 घायल हुए हैं। तीन लोग बालाक्लिया में मारे गए और कई घायल हुए जबकि सूमी में तीन लोग मारे गए हैं और 19 घायल हुए हैं।

    एक अन्य हमले में सूमी में ही 12 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के नियंत्रण वाले खेरसोन में रूस के ड्रोन हमले में छह लोग घायल हुए हैं। रूस ने ज्यादातर हमलों में गाइडेड एरियल बमों का इस्तेमाल किया है जो मिसाइल की तरह काम करते हैं लेकिन उन्हें एयर डिफेंस से रोकना मुश्किल होता है।

    जबकि रूस के ब्रियांस्क इलाके में यूक्रेन के ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए और पांच घायल हुए हैं। एक व्यक्ति अपनी कार में मारा गया जबकि दूसरा उसके नजदीक सड़क पर मरा।

    दोनों देशों के हमलों में ज्यादातर आम नागरिक निशाना बने हैं लेकिन दोनों ही देश हमेशा नागरिकों पर हमले न करने का दावा करते हैं। यूक्रेन ने रूस में 1,300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर स्थित बाश्कोर्टोस्तान में बनी ऑयल रिफायनरी पर ड्रोन से हमला किया है।

    इसी प्रकार से 700 किलोमीटर दूर यारोस्लाव क्षेत्र की रिफायनरी पर भी ड्रोन हमला किया है। इन हमलों से रिफायनरी में आग लगने की सूचना है। यूक्रेन ने काला सागर में रूसी जहाजों पर भी हमले का दावा किया है।
    (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

    खबरें और भी