Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा हमला, आठ की मौत; 60 घायल

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:39 PM (GMT+05:30)

    यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है, जिसमें आठ लोग मारे गए और 60 से अधिक घायल हुए। ...और पढ़ें

    यूक्रेनी हमले में रूस के 8 लोगों की मौत। (रॉयटर्स)

    यूक्रेनी हमले में रूस के 8 लोगों की मौत। (रॉयटर्स)

    HighLights

    1. यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा हमला किया।

    2. आठ लोग मारे गए, 60 से अधिक घायल हुए।

    3. वाइल्डबेरीज के गोदामों को निशाना बनाया गया।

    डिजिटल डेस्क, मॉस्को। चार वर्ष से जारी युद्ध में यूक्रेन ने शुक्रवार-शनिवार रात रूस पर हमला कर पहली बार उसके सर्वाधिक आठ लोग मारे और 60 से ज्यादा घायल किए हैं। इनमें से एक हमला रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी क्षेत्र में स्थित कंपनी के गोदाम पर हुआ।

    यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के सैन्य, तेल-गैस ठिकानों और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ठिकानों के अतिरिक्त क्रीमिया पर भी हमले किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य रूस की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है।

    रूस पर यूक्रेन के हमले दिनों-दिन घातक होते जा रहे हैं। ताजा ड्रोन हमलों में यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज को निशाना बनाया है। रूस के तांबोव इलाके के कोतोव्स्क कस्बे में स्थित कंपनी परिसर पर यूक्रेन ने ड्रोन हमला किया। हमले में सात कर्मचारी मौके पर ही मारे गए और 25 घायल हुए हैं।

    जिस जगह यह हमला हुआ वह यूक्रेन की सीमा से करीब 360 किलोमीटर की दूरी पर है। यूक्रेन का दूसरा हमला मॉस्को से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित इलेक्ट्रोस्टॉल कस्बे में वाइल्डबेरीज के ठिकाने पर हुआ। यहां पर हुए हमले में 37 लोग घायल हुए जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    हमले के शिकार हुए दोनों परिसरों में आग लग गई है, उसे काबू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रोस्टॉल में ही एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा नष्ट किए गए हमलावर ड्रोन का जलता हुआ मलबा नीचे गिरने से बच्चों के एक स्कूल में आग लग गई लेकिन उसमें जनहानि की सूचना नहीं है।

    खबरें और भी

    इसके अतिरिक्त रूस के एक तेल ठिकाने पर भी यूक्रेन का ड्रोन हमला हुआ है। रूस के व्लादिमीर शहर के एक आवासीय भवन पर भी यूक्रेन के ड्रोन हमले की सूचना है लेकिन उसमें हुए नुकसान का पता नहीं चला है।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वाइल्डबेरीज कंपनी युद्ध में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन निर्माण में काम आने वाले उपकरणों और प्रतिबंधित कल-पुर्जों की आपूर्ति करती थी। इसलिए उसे निशाना बनाया गया है। इसके अतिरिक्त अजोव सागर क्षेत्र और क्रीमिया में भी रूसी ठिकानों पर हमले किए गए हैं।

    (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)