Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Putin China Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वीकारा चिनफिंग का न्योता, अक्टूबर में करेंगे चीन की यात्रा

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 11:34 PM (IST)

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्होंने अक्टूबर में बेल्ट एंड रोड शिखर सम्मेलन के दौरान चीन यात्रा के लिए अपने चीनी समकक्ष का निमंत्रण स्वीकार क ...और पढ़ें

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो: एपी)
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो: एपी)

    HighLights

    1. चीन के विदेश मंत्री वांग यी से रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की मुलाकात

    मास्को, एपी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अक्टूबर में बेल्ट एंड रोड शिखर सम्मेलन के दौरान चीन यात्रा के लिए अपने चीनी समकक्ष का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: रूस की यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे तानाशाह किम जोंग उन, पुतिन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मिली मजबूती

    पुतिन ने वांग यी के साथ की बैठक

    मास्को में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि रूस और चीन एक बड़ा यूरेशियाई स्थान बनाने के लिए विचारों को एकीकृत कर रहे हैं। चीन की बेल्ट एंड रोड पहल भी इसी का हिस्सा है। इस पहल और ढांचागत परियोजनाओं के माध्यम से चीन विकासशील देशों पर अपना प्रभाव बढ़ा रहा है।

    पश्चिमी देशों के साथ संबंध खराब होने के कारण रूस और चीन करीब आ गए हैं। ऐसे में क्रेमलिन बीजिंग के लिए लगातार समर्थन व्यक्त करता है। इससे पहले मंगलवार को वरिष्ठ रूसी सुरक्षा अधिकारी निकोलाई पेत्रुशेव ने सुरक्षा वार्ता के लिए वांग यी की मेजबानी करते हुए मास्को और बीजिंग के बीच घनिष्ठ नीति समन्वय का आह्वान किया।

    यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की रूस की यात्रा पूरी, तोहफे में मिले पांच ड्रोन और बुलेटप्रूफ जैकेट

    सप्ताहांत में माल्टा में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से वार्ता के बाद सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग चार दिवसीय यात्रा के लिए रूस पहुंचे थे।