Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं रूस के लिए काम कर रहा हूं' प्रिगोझिन का सामने आया वीडियो; क्या फिर कर रहे पुतिन से बगावत की तैयारी?

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 10:30 AM (IST)

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाला येवगेनी प्रिगोझिन जिंदा है। वह इस समय अफ्रीका में है। वैगनर ग्रुप के टेलीग्राम चैनलों पर जारी ...और पढ़ें

    Yevgeny Prigozhin: पुतिन से बगावत करने वाले प्रिगोझिन का सामने आया वीडियो
    Yevgeny Prigozhin: पुतिन से बगावत करने वाले प्रिगोझिन का सामने आया वीडियो

    HighLights

    1. रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले प्रिगोझिन का नया वीडियो आया सामने
    2. अफ्रीका में है वैगनर ग्रुप का प्रमुख
    3. जून में पुतिन के खिलाफ प्रिगोझिन ने की थी बगावत

    मास्को, आइएएनएस। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खिलाफ विद्रोह करने के बाद पहली बार वैगनर ग्रुप का प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) एक वीडियो में दिखाई दिया। इस वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह इस समय अफ्रीका में है और रूस के लिए काम कर रहा है। हालांकि, वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।

    प्रिगोझिन ने जून में किया पुतिन के खिलाफ विद्रोह

    प्रिगोझिन (Prigozhin) ने जून में पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जो बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया था। उसके बाद से प्रिगोझिन कहीं दिखाई नहीं दिया। ऐसा माना गया कि पुतिन से गद्दारी के कारण उसको मार दिया गया। हालांकि, अब वीडियो सामने आने के बाद इन अफवाहों और अटकलों पर भी विराम लग गया।

    वीडियो में क्या कह रहा है प्रिगोझिन?

    वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट किए गए वीडियो में प्रिगोझिन एक रेगिस्तानी इलाके में सैन्य वर्दी पहने और बंदूक लिए हुए नजर आ रहा है। उसके पीछे ट्रक में हथियारबंद लड़ाके भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रिगोझिन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अफ्रीका में उसके लड़ाके खनिजों की खोज के साथ-साथ इस्लामी आतंकवादियों और अन्य अपराधियों से लड़ रहे हैं।

    प्रिगोझिन कहता है,

    हम रूस को पूरी दुनिया में शक्तिशाली बनाने के लिए काम कर रहे हैं। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। हम अफ्रीकी लोगों के लिए ISIS (इस्लामिक स्टेट), अल कायदा और अन्य डाकुओं के लिए जीवन को एक बुरा सपना बना रहे हैं। वैगनर समूह लोगों को भर्ती कर रहा है। समूह निर्धारित कार्यों को पूरा करना जारी रखेगा। हम सफल होंगे।

    जुलाई में, वैगनर प्रमुख की सेंट पीटर्सबर्ग में रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के मौके पर एक अफ्रीकी गणमान्य व्यक्ति से मिलते हुए तस्वीर सामने आई थी। रूसी मीडिया के अनुसार, यह तस्वीर सेंट पीटर्सबर्ग के ट्रेज़िनी पैलेस होटल में ली गई थी, जहां उन्होंने परिसर में एक कार्यालय बना रखा है।

    यह होटल 24 जून के विद्रोह के बाद छह जुलाई को रूसी अधिकारियों द्वारा खोजे गए स्थानों में से एक था। तब से, प्रिगोझिन को केवल 19 जुलाई को सार्वजनिक रूप से देखा गया था, जब वह बेलारूस के अंदर एक वीडियो में दिखाई दिया था।

    खबरें और भी

    वैगनर ग्रुप क्या है?

    वैगनर ग्रुप को रूस की प्राइवेट आर्मी भी कहा जाता है। इसे रूस फंड करता है। यह रूस के लिए यूक्रेन से भी लड़ाई कर रहा है। वैगनर समूह के लड़ाके माली, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (सीएआर), सूडान, लीबिया, मोज़ाम्बिक, यूक्रेन और सीरिया सहित कई देशों में छिपे हुए हैं।