Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लंदन में जमानत पर रिहा पाक के पूर्व मंत्री रुक्सार अहमद ने लड़ा PoJK का चुनाव, दुष्कर्म का चल रहा केस  

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:27 PM (IST)

    ब्रिटेन में यौन उत्पीड़न के आरोपों में जमानत पर रिहा हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री रुक्सार अहमद ने गुलाम जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ा और फिर से चुने गए ...और पढ़ें

    ब्रिटेन में यौन उत्पीड़न आरोपों में गिरफ्तार पूर्व पाक मंत्री

    ब्रिटेन में यौन उत्पीड़न आरोपों में गिरफ्तार पूर्व पाक मंत्री

    HighLights

    1. ब्रिटेन में यौन उत्पीड़न आरोपों में गिरफ्तार पूर्व पाक मंत्री

    2. जमानत पर रिहा होकर गुलाम जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ा

    3. ब्रिटिश पुलिस के सामने पेश होने की शर्त का उल्लंघन किया

    डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन में यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व मंत्री जमानत पर रिहा होते ही गुलाम जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ने पहुंच गए। खबरों के मुताबिक, पांच साल तक पद से दूर रहने के बाद रुक्सार अहमद को पिछले हफ्ते गुलाम जम्मू कश्मीर (पीओजेके) चुनावों में फिर से चुना गया।

    अहमद को दुष्कर्म और बच्चों की तस्करी के शक में जुलाई 2024 में मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में जमानत दे दी गई थी। उन्हें पिछले महीने अपनी जमानत की शर्तों के तहत ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के सामने पेश होना था, लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस जमानत की शर्तों के तहत अहमद के विदेश यात्रा करने पर रोक लगाना चाहती थी, लेकिन दो साल पहले एक अदालत ने इन सख्त उपायों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। अहमद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज से जुड़े हैं।

    यह वही पार्टी है, जिससे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी जुड़े हैं। वह 2006 से अलग-अलग राज्य सरकारों में मंत्री रहे, जब तक कि 2021 में उनकी सीट नहीं चली गई। उम्मीद है कि अहमद अगले छह हफ्तों में मैनचेस्टर में पुलिस जमानत की शर्तों के तहत पेश होंगे। ऐसा न करने पर पुलिस उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर सकती है या उन्हें प्रत्यर्पित करने की कार्रवाई कर सकती है।

    खबरें और भी

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)