Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel-Hamas War: लंदन से वॉशिंगटन तक फलस्तीन के समर्थन में उतरे प्रदर्शनकारी, युद्ध विराम की मांग को लेकर निकाला मार्च

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 01:53 AM (IST)

    इजरायली सेना की फलस्तीन पर जारी कार्रवाई के विरोध में दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को लंदन बर्ल ...और पढ़ें

    Israel-Hamas War: लंदन से वॉशिंगटन तक फलस्तीन के समर्थन में उतरे प्रदर्शनकारी (फोटो रायटर)
    Israel-Hamas War: लंदन से वॉशिंगटन तक फलस्तीन के समर्थन में उतरे प्रदर्शनकारी (फोटो रायटर)

    HighLights

    1. लंदन में फलस्तीन के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन।
    2. वॉशिंगटन में जो बाइडन के खिलाफ हुई नारेबाजी।

    रायटर, लंदन। इजरायली सेना की फलस्तीन पर जारी कार्रवाई के विरोध में दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को लंदन, बर्लिन, पेरिस, अंकारा, इस्तांबुल और वॉशिंगटन डीसी में विरोध प्रदर्शन किया।

    लंदन में फलस्तीन के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन

    लंदन में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने गाजा में युद्धविराम की मांग की। साथ ही उन्होंने इजराइल की कार्रवाई की निंदा की। बता दें कि प्रदर्शनकारियों के हाथ में फलस्तीन के समर्थन में तख्तियां थी, जिसमें 'फ्री फलस्तीन' लिखा हुआ था। उन्होंने संघर्ष विराम के नारे लगाए और कहा कि हम सभी फलस्तीनी हैं।

    वॉशिंगटन में जो बाइडन के खिलाफ हुई नारेबाजी

    इसके अलावा हजारों प्रदर्शनकारियों ने वॉशिंगटन में फलस्तीन के समर्थन में झंडे लहराए। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के के हाथ खून से रंगे हैं।

    पेरिस में निकला मार्च

    वहीं, पेरिस में हजारों लोगों ने फलस्तीन में जारी कार्रवाई को बंद करने की मांग की। साथ ही उन्होंने युद्धविराम की अपील की। हालांकि, फ्रांसीसी अधिकारियों ने फलस्तीनी समर्थक सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: 'हमास प्रमुख याह्या सिनवार को ढूंढ कर करेंगे खत्म', इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने खाई कसम

    लंदन पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार

    वहीं, लंदन पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस विरोध-प्रदर्शन के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि दक्षिणी इजरायल पर हमास ने 7 अक्टूबर को हमला किया था। इस हमले में 1,400 लोगों की मौत हो गई है और 240 से अधिक लोगों को बंधक बनाया था। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इजरायली हमले में अब तक 9,488 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: लंबी लड़ाई के लिए तैयार है हमास? गाजा में बनी सुरंगों में भारी मात्रा में इकट्ठा किए हथियार, खाद्य सामग्री और दवाएं

    खबरें और भी