विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Britain Politics: ब्रिटेन में पीएम लिज ट्रस के खिलाफ साजिश, योजना में सुनक गुट के लोगों के शामिल होने का आरोप

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 14 Oct 2022 07:44 PM (IST)

ब्रिटेन में एक फिर से सियासी उठा-पटक शुरू होने वाली है। खबर है कि ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के बागी ...और पढ़ें

ब्रिटेन में पीएम लिज ट्रस के खिलाफ साजिश, योजना में सुनक गुट के लोगों के शामिल होने का आरोप।
ब्रिटेन में पीएम लिज ट्रस के खिलाफ साजिश, योजना में सुनक गुट के लोगों के शामिल होने का आरोप।

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन में एक फिर से सियासी उठा-पटक शुरू होने वाली है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के खिलाफ पार्टी के बागी नेताओं ने अब साजिश रचना शुरू कर दिया है। खबर है कि ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के बागी नेताओं के बीच लिज ट्रस को पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद से हटाने की योजना बन रही है। जानकारी के अनुसार, इस योजना में प्रधानमंत्री पद के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ऋषि सुनक के खेमे के लोग शामिल हैं।

YouGov पोल में साजिश का खुलासा

बता दें कि ये खबर द टाइम्स के लिए YouGov पोल के रूप में सामने आई है। इसमें बताया गया है कि टोरी पार्टी के करीब आधे समर्थकों का ऐसा मानना है कि पार्टी ने प्रधानमंत्री के रूप में सही उम्मीदवार को नहीं चुना है। इस पोल में शामिल 62 प्रतिशत लोगों का मानना है कि पार्टी नेता ने गलत नेतृत्व को चुना है, जबकि 15 प्रतिशत लोगों का मानना है कि सदस्यों ने सही चुनाव किया है।

ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनाने पर विचार

जानकारी के अनुसार, संसद के टोरी सदस्यों ने लिज ट्रस के बदलने पर विचार कर रहे हैं। सदस्यों ने ऋषि सुनक और कामन्स पेनी के नेता मोर्डौंट के नामों पर विचार करना शुरू कर दिए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में ऋषि सुनक दूसरे और मोर्डौंट तीसरे स्थान पर रहे थे। इधर, ब्रिटेन सरकार पिछले महीने के अंत में विवादास्पद मिनी-बजट के प्रभाव से जूझ रही है। साथ ही ब्रिटेन की वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने योजना से एक दिन पहले वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की बैठक से वापस आया था, लेकिन आज लिज ट्रस ने उन्हें कैबिनेट से हटा दिया।

ऋषि सुनक के साथ समझौता संभव

वहीं, एक ऐसी भी खबर सामने आ रही है कि मोर्डौंट को प्रधानमंत्री और सुनक को वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी के एक सांसद ने द टाइम्स को बताया कि नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। हालांकि पार्टी मान रही है कि ऋषि सुनक से एक समझौता हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में आर्थिक घोषणा से पहले लिज ट्रस का बड़ा फैसला, वित्त मंत्री को किया बर्खास्त

ये भी पढ़ें: वीजा टिप्पणियों को लेकर भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता खत्म होने की कगार पर पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।