Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हाउती विद्रोहियों के कारण लाल सागर में बढ़ा तनाव, अमेरिकी और ब्रिटिश नौसेना ने 14 ड्रोन को मार गिराया

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 10:55 PM (IST)

    लाल सागर ( Red Sea) के ऊपर अमेरिकी नौसेना ने 14 ड्रोन मार गिराए। हाल के दिनों में लाल सागर में यमन के हाउती विद्रोहियों ने कई देशों के मालवाहक जहाजों ...और पढ़ें

    अमेरिकी और ब्रिटिश नौसेना ने 14 ड्रोन को मार गिराया (Image: AP)
    अमेरिकी और ब्रिटिश नौसेना ने 14 ड्रोन को मार गिराया (Image: AP)

    एपी, लंदन। लाल सागर में तैनात अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ने 14 संदिग्ध ड्रोन मार गिराए हैं। इसी प्रकार से वहां तैनात ब्रिटिश नौसेना के युद्धपोत ने एक ड्रोन को मार गिराया। मिस्त्र में भी समुद्री तट के नजदीक उड़ रहे एक ड्रोन को मार गिराए जाने की सूचना है।

    हाल के दिनों में लाल सागर में यमन के हाउती विद्रोहियों ने कई देशों के मालवाहक जहाजों पर हमले किए हैं। कई कंपनियों ने इस मार्ग पर अपने जहाज भेजने बंद कर दिए हैं। गाजा में इजरायली सेना के हमले के विरोध में हाउती इजरायली तटों की ओर जा रहे जहाजों पर हमले कर रहे हैं।

    मिसाइल, राकेट और ड्रोन से किए गए हमले

    विश्व के सबसे ज्यादा व्यस्त समुद्री मार्गों में शामिल लाल सागर मार्ग से जा रहे जहाजों पर हाउती संगठन के लड़ाकों ने बीते दिनों में मिसाइल, राकेट और ड्रोन से हमले किए हैं।

    इन हमलों को रोकने के लिए अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस कार्नी ने शुक्रवार और शनिवार को 14 ड्रोन मार गिराए। जबकि ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शैप्स ने बताया है कि उनकी नौसेना के युद्धपोत एचएमएस डायमंड ने मालवाहक जहाज पर हमले के लिए जा रहे ड्रोन को मार गिराया है। उन्होंने कहा, हाउती विद्रोहियों की ओर से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए पैदा की गई चुनौती से निपटने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Sri Lanka: आर्थिक संकट के बाद पहली बार श्रीलंका की GDP में हुई वृद्धि, आइएमएफ की सख्त पाबंदियों से गुजर रहा देश

    यह भी पढ़ें: Russia: स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे व्लादिमीर पुतिन, चुनाव प्रचार में शामिल होंगे 35 लाख सदस्य