लंदन में सनसनी: कोवेंट गार्डन में महिला ने कैंची से चार लोगों पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
ब्रिटेन में मशहूर टूरिस्ट हब कोवेंट गार्डन में एक महिला ने चार लोगों पर नुकीले हथियार से हमला बोल दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क ...और पढ़ें

लंदन के कोवेंट गार्डन में महिला ने चार लोगों पर नुकीले हथियार से बोला हमला (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
अधिकारियों ने मौके से कैंची बरामद की है
जांच जारी रहने के दौरान पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी थी
पीटीआई, लंदन। ब्रिटेन में मशहूर टूरिस्ट हब कोवेंट गार्डन में एक महिला ने चार लोगों पर नुकीले हथियार से हमला बोल दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का मानना है कि यह घटना मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी है।
ट्रफलगर स्क्वायर पर एक हेलीकॉप्टर एयर एंबुलेंस को उतरते देखा गया। घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जांच अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन माना जा रहा है कि यह घटना मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी है।
अधिकारियों ने मौके से कैंची बरामद की है। कोवेंट गार्डन में एंडेल स्ट्रीट लंदन के वेस्ट एंड थिएटर डिस्ट्रिक्ट के बीचों-बीच है और हमले के वक्त वहां काफी भीड़ थी। जांच जारी रहने के दौरान पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी थी।