Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नहीं है तो बनवा लें अपना आधार कार्ड, बढ़ने वाली है उपयोगिता ...जानिए

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 04 Dec 2016 10:31 PM (IST)

    आने वाले दिनों में आधार कार्ड की उपयोगिता बढ़ने वाली है। इसलिए जिन लोगों ने इसे अभी तक नहीं बनवाया है, बनवा लें। बिहार में अभी 20 फीसद लोगों के पास आध ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पटना [जेएनएन]। बैंक खाता खोलने, गैस की सब्सिडी पाने आदि के लिए आधार कार्ड तो जरूरी था ही, अब इससे खरीदारी भी हो सकेगी। जाहिर है इसकी उपयोगिता और बढऩे वाली है। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उन्हें कई तरह की सुविधाएं नहीं मिल सकेंगी। इसलिए आधार कार्ड बनवा लेने में ही समझदारी है।

    80 फीसद लोगों के पास आधार कार्ड

    इस समय बिहार में करीब 80 फीसद लोगों को आधार कार्ड जारी किया जा चुका है। बिहार की कुल आबादी (वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक) दस करोड़ 40 लाख 99 हजार 452 है। एक दिसंबर 2016 तक इनमें से सात करोड़ 98 लाख, 30 हजार 589 लोगों को आधार कार्ड जारी किया जा चुका है। यह संख्या आबादी की 80 फीसद होती है। 20 फीसद लोगों के पास अब भी आधार कार्ड नहीं है।

    नोटबंदी : एटीएम के बाहर लाइन में लगे युवाओं ने कहा - ग्रेट हैं पीएम, अच्छे हैं सीएम

    कहां और कैसे बनेगा आधार कार्ड

    आधार कार्ड आधार केंद्रों से बनवाया जा सकता है। आधार केंद्रों की जानकारी resident.uidai.net.in से हासिल कर सकते हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए एड्रेस प्रूव और आइ प्रूव की जरूरत होती है। इसके लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा।

    पैसा मांगने पर करें शिकायत

    अगर किसी केंद्र पर आधार कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क मांगता है तो आप इसकी शिकायत यूनिक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के कार्यालय से कर सकते हैं। पटना में इसका कार्यालय बेली रोड पर ललित भवन में है।

    खबरें और भी

    भोजपुरी एलबम में छाई सोनम गुप्ता की बेवफाई, काहेला सोनम गुप्ता कईलू बेवफाई

    आधार कार्ड की गलती सुधारें

    आधार कार्ड अगर आप बनवा लिए हैं और इसमें नाम-पता आदि का विवरण गलत है तो इसका सुधार भी करा सकते हैं। इसके लिए तीन विकल्प हैं।

    1. ऑनलाइन आग्रह करें

    2. डाक से भेजें- UIDAI, पोस्ट बॉक्स नंबर-99, बंजारा हिल्स, हैदराबाद, तेलंगाना

    3. आधार केंद्रों पर जाकर भी आप गलती सुधार सकते हैं! हालांकि] इन केंद्रों पर इसके लिए 15 रुपये देने होंगे।

    मोबाइल नंबर डालने की सुविधा

    अगर आप आधार कार्ड पर अपना मोबाइल नंबर भी डालना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आधार केंद्रों पर ही जाना होगा। यहां 15 रुपये शुल्क देकर आप अपने आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर डाल सकते हैं।