विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद पत्नी को था किसी और से प्यार, राज खुलने पर पति ने किया...

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 06 Jul 2016 11:25 AM (IST)

अमन विहार इलाके में शादीशुदा महिला से प्यार करना एक युवक को भारी पड़ गया। महिला के पति ने सरेआम पत्नी के प्रेमी पर हमला कर दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। अमन विहार इलाके में शादीशुदा महिला से प्यार करना एक युवक को भारी पड़ गया। महिला के पति ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित की शिकायत पर अमन विहार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी परिवार के साथ कर्ण विहार में रहता हैै और वह पेशे से मजदूर है। पीड़ित शख्स इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से प्यार करता है। कुछ दिन पहले वह महिला को लेकर गुजरात चला गया था, जिसके बाद महिला के पति ने अमन विहार थाने में उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया था।

किशोरी को सोता देख युवक ने निकाला मोबाइल...और करने लगा ये काम

गुजरात से वापस आने के बाद आरोपी शख्स महिला के साथ मामले को निरस्त करवाने अमन विहार थाना गया था। थाने से लोटते वक्त रास्ते में महिला के पति ने आरोपी युवक को रोक लिया और उससे झगड़ा करने लगा।झगड़े में दौरान महिला के पति ने चाकू से शख्स के मुंह और कंधे पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद महिला का पति मौके से फरार हो गया।

नाबालिग बोली- डॉक्टर अंकल मैं शोर मचा दूंगी, आप यहां से चले जाएं

पीड़ित शख्स ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया हैै जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला पहले पीड़ित शख्स के मामा के घर में बतौर किराएदार रहती थी। जहां दोनों की अक्सर मुलाकात होती थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे लेकिन महिला के परिवार वालों ने उसकी शादी किसी अन्य जगह पर कर दी। बावजूद इसके पीड़ित महिला को चाहता था और उसे लेकर गुजरात चला गया था।

बेटे के सामने फाड़ेे मां के कपड़े, जबरन ले गया कमरे में...और फिर