विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग बोली- डॉक्टर अंकल मैं शोर मचा दूंगी, आप यहां से चले जाएं

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 03 Jul 2016 04:11 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2016 07:42 AM (IST)

अस्पताल में भरती नाबालिग लड़की के वार्ड में जाकर एक डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

News Article Hero Image

नोएडा [जेएनएन]। शहर के एक अस्पताल में भर्ती छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का आरोप डॉक्टर पर लगा है। छात्रा की शिकायत के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल में कक्षा 9 की छात्रा को बुखार के चलते भर्ती कराया गया था। छात्रा अस्पताल के वार्ड संख्या 308 में भर्ती थी। शनिवार को छात्रा के परिजन उसे अस्पताल में छोड़कर किसी काम से घर चले गए। इसी दौरान एक डॉक्टर ने इलाज के बहाने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। आरोपी डॉक्टर का नाम अमित सिंहानिया है।

60 साल के डॉक्टर ने उतरवाए 11 साल की बच्ची के कपड़े, किया ये काम

पुलिस के मुताबिक छात्रा के विरोध करने पर भी डॉक्टर नहीं माना, शोर मचाने की बात कहने पर डॉक्टर वार्ड से चला गया। डाक्टर के जाने के बाद छात्रा ने मोबाइल से फोन कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की।

नशे में रेप की कोशिश, होश आने पर बोला- सिस्टर को हुई गलतफहमी

पुलिस ने डाक्टर को हिरासत में ले लिया है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज ने जब डॉक्टर पर आरोप लगाया तो तुरंत पुलिस को सूचना देकर आरोपी डाक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पति की मौत के बाद पत्नी को सता रहा था अकेलापन, और फिर ये हुआ...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।