विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति की मौत के बाद पत्नी को सता रहा था अकेलापन, और फिर ये हुआ...

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 25 Jun 2016 05:01 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 10:53 PM (IST)

पति की मौत के बाद पत्नी को सोशल साइट पर दोस्त बनाना महंगा पड़ गया। दोस्ती के नाम पर पहले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फरीदाबाद [जेएनएन]। पति की मौत के बाद सोशल साइट पर एक महिला को युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोपी युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक ने महिला के साथ शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-7 में रहने वाली एक महिला ने शिकायत में कहा है कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह (महिला) अकेली रहने लगी, इसी दौरान सोशल साइट के जरिए उसकी दोस्ती जम्मू के रहने वाले एक युवक से हुई।

प्रेमी को जेल जाता देख किशोरी ने थाने में किया ऐसा काम, सब रह गए हैरान

फोन पर शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला

पीड़ित महिला के मुताबिक युवक और उसके बीच दोस्ती बढ़ी तो दोनों ने एक दूसरे को अपने-अपने फोन नंबर दे दिए। फोन नंबर मिलने के बाद युवक ने पीड़ित महिला से फोन पर बातचीत शुरू कर दी। महिला ने बताया कि कुछ ही दिनों में दोनों के बीच संबंध गहरे होते चले गए।

पत्नी को बोला 'आई लव यू' तो पति ने पिलाई शराब, फिर क्या हुआ...

जम्मू सेे फरीदाबाद आया युवक

फोन पर बातचीत के दौरान ही एक दिन युवक महिला से मिलने फरीदाबाद आ गया। जम्मू से आए युवक को महिला ने अपने घर बुला लिया। पीड़िता महिला के मुताबिक घर आने के बाद युवक ने उसके साछ छेड़छाड़ की और जब उसने विरोध किया तो युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शर्मनाक! बहन को बंधक बना किया रेप, दिव्यांग भाई से करवाया गंदा काम

शादी का वादा कर बुलाया जम्मू

संबंध यहीं नहीं रुके कुछ दिनों बाद आरोपी युवक ने शादी करने का बहाना कर महिला को जम्मू बुला लिया और करीब 10 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक इस दौरान आरोपी ने उससे लाखों रुपए भी ऐंठ लिए।

किशोरी के साथ टीचर और ब्वॉयफ्रेंड ने किया रेप, दोस्तों से कहा- तुम भी करो

शादी से किया इन्कार

महिला ने बताया कि 10 दिन बीतने के बाद भी जब युवक ने उसके साथ शादी नहीं की तो उसने उस पर दबाव बनाना शुरू किया। पीड़िता के मुताबिक शादी का दबाव बनाने पर युवक ने फसे जबरन फरीदाबाद भेज दिया और कुछ दिनों बाद ही शादी की बात से मुकर गया।

बच्ची बोली, टॉफी देने के बहाने झाड़ियों में ले गए अंकल...कपड़े भी उतारे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।