विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी के साथ टीचर और ब्वॉयफ्रेंड ने किया रेप, दोस्तों से कहा- तुम भी करो

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 20 Jun 2016 10:33 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा गामा-2 सेक्टर के एक मकान में चल रही म्यूजिक अकैडमी में 17 साल की छात्रा के साथ संचालक समेत 4 लोगों ने गैंगरेप किया।

News Article Hero Image

नोएडा, जागरण संवाददाता। ओमीक्रान दो सेक्टर में रहने वाली 17 वर्षीय दलित किशोरी के साथ संगीत कक्षा के अंदर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने संगीत शिक्षक, अपने पुरुष मित्र सहित कुल पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

एक सप्ताह पहले दुष्कर्म की घटना हुई, लेकिन आरोपियों की धमकी की वजह से उसने मुंह नहीं खोला था। शनिवार की रात जब किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया, तब परिजनों के पूछने पर किशोरी ने दुष्कर्म की बात बताई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शर्मनाक! बहन को बंधक बना किया रेप, दिव्यांग भाई से करवाया गंदा काम

कासना कोतवाली क्षेत्र के गामा दो सेक्टर में स्थित नॉलेज म्यूजिक एकेडमी में किशोरी ने तीन महीने पहले दाखिला लिया था। आरोप है कि दाखिले के बाद से संगीत शिक्षक व तीन अन्य लोग उसे बुरी नजर से देखते थे। एक सप्ताह पहले किशोरी के पुरुष मित्र ने उसके अश्लील फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिए थे। यह पोस्ट किशोरी के संगीत शिक्षक ने देख लिए। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी पर दुष्कर्म का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर उसको बदनाम करने की धमकी दी।

संगीत कक्षा में रात आठ बजे किशोरी के साथ संगीत शिक्षक शरद, प्रफुल्ल, प्रशांत व अन्य व्यक्ति ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी किशोरी को उसके घर छोड़ आए। किशोरी के घर पर उसका पुरुष मित्र किराए पर रहता था। वहां किशोरी के पुरुष मित्र मनीष ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दुष्कर्म किया, पैसे लिए, गर्भपात भी कराया

पीड़िता के मुताबिक, जब आरोपियों ने उसको उसके घर छोड़ा, तब उसके परिजन घर पर नहीं थे। इसी का फायदा उठा कर उसके पुरुष मित्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी का यह भी आरोप है कि आरोपियों की वजह से ही उसकी पढ़ाई छूट गई थी। उसको अक्सर बदनाम करने की धमकी दी जाती थी। डर की वजह से उसने स्कूल जाना बंद दिया। बताया जा रहा है कि दलित परिवार ने कुछ दिनों पहले ईसाई धर्म अपना लिया था।

दहेज नहीं मिला तो पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, ससुर ने की घिनौना हरकत