विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दानिश महिला गैंगरेप केस: महेंद्र 'गंजा' ने 100 में खरीदे थे 9 कंडोम

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 07 Jun 2016 05:54 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 08 Jun 2016 07:34 AM (GMT+05:30)

डेनमार्क की महिला के साथ गैंगरेप करने वाले एक दोषी का नाम महेंद्र उर्फ गंजा था। महेंद्र ने ही सबसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। डेनमार्क की महिला से 2014 में हुए गैंगरेप और लूट मामले मे अब नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मामले में सोमवार दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गैंगरेप और लूट मामले में फैसला सुनाते हुए पांच लोगों को दोषी करार दिया था।

नशेड़ी थे सभी दोषी

डेनमार्क की महिला के साथ गैंगरेप नई दिल्ली स्टेशन के पीछे स्थित रेलवे अधिकारी क्लब मेंं सुनसान पार्क की झाड़ियों में किया गया था। वारदात को अंजाम देने वाले सभी दोषी नशेड़ी थे और स्टेशन के आसपास व प्लेटफार्म पर रात बिताते थे। वारदात के बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने एक के बाद एक सभी दोषियों को दबोच लिया था। बता दें कि यह घटना दिल्ली की सबसे बड़ी सामूहिक दुष्कर्म की घटना में से एक थी।

मुंह में सुलेशन लगा कपड़ा ठूंस दानिश महिला के साथ 9 दरिंदों ने किया था रेप

महिला का पैंट पहनकर भागा था आरोपी

डेनमार्क की महिला के साथ गैंगरेप करने वाले एक दोषी का नाम महेंद्र उर्फ गंजा था। महेंद्र ने ही सबसे पहले विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और अपने दोस्त राजा को 100 रुपये देकर पहाड़गंज मार्केट से 9 कंडोम मंगवाए थे। दोषियों ने 3 घंटे से भी अधिक समय तक विदेशी महिला को बंधक बनाया था और वारदात के बाद दुष्कर्म की वारदात में शामिल एक युवक महिला की पैंट पहनकर भाग गया था। गैंगरेप की शिकार हुई दानिश महिला को बाद में मजबूरन दोषी की पैंट पहननी पड़ी थी।

विदेशी युवती के साथ 'छक्का' ने भी किया था दुष्कर्म, 'गंजा' था मास्टरमाइंड

लूटपाट के बाद किया दुष्कर्म

एफआइआर मेंं महिला ने दरिंदो की संख्या 8 बताई थी। लेकिन जांच मेंं गैंगरेप में शामिल दोषियों की संख्या 9 होने का पता चला था। अपने बयान मेंं दोषियों ने माना था कि उन्होंंने चाकू की नोंंक पर महिला क साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

घर से बाहर पड़ोसी ने नाबालिग को रौंदा, चौखट के भीतर रिश्तेदार ने नहीं छोड़ा

मुंह में ठूंस दिया था कपड़ा

वारदात के दौरान महिला शोर न मचाए। इसके लिए आरोपियो ने सुलेशन (टायर पंचर में काम आने वाला रसायन) लगा कपड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया था।

शर्मनाक: 'तुम बच्चियों के साथ रुको, मैं लड़कों के साथ रुक जाती हूं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।