Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेंगू के डंक से बढ़ रही मरीजों की संख्या, 83 नए मामलों की हुई पुष्टि

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 08:18 PM (IST)

    राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष अब तक डेंगू की चपेट में 311 लोग आ चुके है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष अब तक डेंगू की चपेट में 311 लोग आ चुके है। डेंगू की वजह से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह के दौरान डेंगू के 83 मामले आए हैं।

    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 20 अगस्त तक कुल मामलों में 162 दिल्ली के हैं और 149 अन्य राज्यों के हैं। एक मृतक दिल्ली का है और एक राजधानी से बाहर का है। पिछले साल अब तक 491 लोग दिल्ली में डेंगू से पीड़ित हुऐ थे और 39 मामले दिल्ली से बाहर के थे, 2 लोगों की मौत हुई थी।

    AIIMS में डेंगू मरीजों के लिए हर वार्ड में 2 बेड आरक्षित

    पिछले सप्ताह सबसे अधिक छह मामले निगम के मध्य जोन से थे। नजफगढ जोन से पांच मामले सामने आए। वेस्ट और शाहदरा दक्षिण से तीन-तीन लोग डेंगू के चपेट में आए। शाहदरा उत्तर, साऊथ जोन से दो-दो, रोहिणी, करोल बाग और नरेला से एक-एक डेंगू पीड़ित सामने आया। तीनों निगमों के कुल 24 मामले आए।

    AIIMS में फैला है डेंगू व चिकनगुनिया का प्रकोप

    नई दिल्ली नगर पालिका परिषद से चार और बारह मामले ऐसे थे जिनके बारे में स्थान का पता नहीं चल सका। उत्तर प्रदेश से 13, हरियाणा से चार अन्य राज्यों से 17 मामले आए। इस वर्ष चिकनगुनिया के भी 20 मामले भी सामने आ चुके है।

    खबरें और भी

    डेंगू के बदले मिजाज से बढ़ सकती है परेशानी, पढ़ेंं- क्या कहते हैं आंकड़े