विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलात्कारी हैं आतंकवादी, सार्वजनिक रूप से मिले मौत की सजा: कपिल मिश्रा

By Amit MishraEdited By:
Updated: Thu, 04 Aug 2016 07:46 AM (IST)

'आप' नेता कपिल मिश्रा ने बलात्कारियों को सार्वजनिक रूप से मौत की सजा देने की मांग की है। मिश्रा ने कहा है कि बलात्कारियों के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक करना चाहिए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने ब्लॉग लिखकर रेपिस्टों के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव करने की बात कही है। कपिल मिश्रा ने ब्लॉग में लिखा है कि बलात्कारी, किसी आतंकवादी से कम नहीं है और इन्हें मौत की सजा मिलनी चाहिए।

मिश्रा ने महिलाओं को हथियार चलाना सिखाना को भी जरूरी बताया। कपिल मिश्रा ने बुलंदशहर गैंगरेप पर लिखे ब्लॉग में कहा है कि 'ऐसा किसी के साथ कभी भी हो सकता है।'

BJP की नसीहत, 'आप' विधायकों के बेडरूम में कैमरे लगवाएं केजरीवाल

मिश्रा ने लिखा, एक साल में अकेले दिल्ली में 450 नाबालिग लड़कियां बलात्कार की शिकार हुईं। आधा देश लगातार इस डर में जी रहा है। जो बुलंदशहर में हुआ वो कभी भी किसी के भी साथ हो सकता है और सबसे बुरी बात ये है कि इस तरह की घटनाएं सुनकर अब हमारा दिल नहीं दहलता।'

-कपिल मिश्रा के ब्लॉग की बड़ी बातें

-बलात्कारी की उम्र कुछ भी हो, सजा-ए-मौत जरूर होना चाहिए। अगर तुम्हारी उम्र बलात्कार करने लायक है, तो तुम उसकी सजा काटने लायक भी हो। इसमें किसी प्रकार की सहानुभूति नहीं देनी चाहिए।

-यदि हम महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकते, तो उन्हें स्वयं उनकी रक्षा करने दो। लड़कियों के हाथ में हथियार देकर, प्रशिक्षण दो। मारने दो उन्हें जो उनका बलात्कार करना चाहते हैं।

-रेपिस्टों के सजा दो लेकिन जल्दी और कठोर। संसद को बुलंदशहर कांड के लिए एक विशेष कानून लाना चाहिए और बलात्कारियों को सार्वजनिक रूप से मारा जाए। जिससे सभी को पता चले कि बेटी और बहनों को हाथ लगाने वालों का क्या अंजाम होता है।

-बलात्कारी की पहचान सार्वजनिक हो, जिससे हर कोई उन्हें जान पाए। अगर कोई पिता या अंकल है...जिसने हमारी नन्ही बच्चियों को यौन रूप से पीड़ित किया है तो हर एक को उनका नाम और पता जानना चाहिए।

दिल्ली में कांग्रेस ने 'आप' के खिलाफ किया शार्क और मगरमच्छ वाला प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी बनने से पहले निर्भया आंदोलन का हिस्सा रहे कपिल मिश्रा ब्लॉग मे लिखते हैं, 'हमारी बेटियां और बहनें जो लगातार डर में जी रही हैं, उन्हें भी हर दिन प्रताड़ित किया जा रहा है। वे प्रतिदिन जैसे एक युद्ध का सामना कर रही हैं। हमें इसे एक लड़ाई घोषित कर देना चाहिए और युद्ध जैसे ही लड़ना चाहिए। आमतौर पर मैं मृत्युदंड के खिलाफ रहता हूं पर ये कहना चाहूंगा कि बलात्कारी आतंकवादी ही हैं और उन्हीं की तरह इनसे बर्ताव होना चाहिए।'