विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध संबंध के शक में भाभी की मां के साथ किया ये घिनौना काम

By JP YadavEdited By:
Updated: Mon, 08 Aug 2016 01:49 PM (IST)

अमित भाभी की मां के चाल चलन को लेकर अमित बहुत परेशान था। जब सुनीता पर कोई असर नहीं हुआ तो उसने अपने एक दोस्त की मदद से दोनों को मार डाला।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। रणहौला में महिला सुनीता और उसके दूर के देवर राजेश को महिला की छोटी बेटी के देवर अमित ने अपने दोस्त के साथ मारा था। अमित भाभी की मां के चाल चलन को लेकर परेशान था और परिवार की बदनामी के कारण कई बार महिला को व्यवहार बदलने की चेतावनी दे चुका था।

जब सुनीता पर कोई असर नहीं हुआ तो उसने अपने एक दोस्त की मदद से दोनों को मार डाला। पुलिस ने अमित और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य सबूत जुटा रही है। सूत्रों के मुताबिक अमित ने इस हत्याकांड में अपने एक दोस्त सुमित की मदद ली थी।

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली खूबसूरत युवती के साथ फ्लैट में हुआ ये गंदा काम

अमित कैमिस्ट की दुकान में काम करता है। मृतक की छोटी बेटी की शादी होने के बाद वह कई बार सुनीता को समझा चुके थे कि वह अपने व्यवहार को ठीक कर ले। राजेश के मिलने-जुलने पर भी आपत्ति जताई थी। सुनीता के ससुरालवालों का कहना था कि उसके व्यवहार के कारण उन्हें भी बदनामी सहनी पड़ रही है।

बेटी सोने गई थी रिश्तेदार के घर, इधर मां के साथ हुुई यह खौफनाक वारदात

शुक्रवार को जब अमित को जानकारी हुई कि महिला राजेश के साथ है। इस दौरान वह उसके घर पहुंच गया। महिला छत के ऊपर राजेश के साथ थी। वहां दोनों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच अमित और सुमित ने राजेश के सिर पर हथौड़े से कई वार कर दिए। यह देख सुनीता घर के नीचे भाग गई। दोनों नीचे आए और सुनीता को भी मार डाला।

कॉल डिटेल से खुला राज

सूत्रों के मुताबिक हत्या का राज कॉल डिटेल रिकॉर्ड से खुला। अमित ने हत्या करने के बाद अपने भाई कप्तान को मोबाइल पर फोन कर दिया। वारदात करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये थे। जब घटना हुई थी महिला की छोटी बेटी ज्योति भी गली नंबर आठ के दूसरे घर में थी। पुलिस ने अमित के मोबाइल को ही आधार बनाकर जांच शुरू की थी।