विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुझे पीटने की तैयारी पहले से की गई थी: कन्हैया कुमार

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2016 04:03 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2016 04:14 PM (IST)

वरिष्ठ वकीलों की टीम और कन्हैया के बीच हुए सवाल-जवाब का वीडियो सामने आया है जिसमें वकीलों और कन्हैया कुमार के बीच हुई बातचीत दर्ज है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देशद्रोह के आरोपी जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पटियाला हाउस कोर्ट में पिटाई मामले में अपना बयान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों के सामने दर्ज कराया है। वरिष्ठ वकीलों की टीम और कन्हैया के बीच हुए सवाल-जवाब का वीडियो सामने आया है जिसमें वकीलों और कन्हैया कुमार के बीच हुई बातचीत दर्ज है। सुप्रीम कोर्ट की टीम के सामने पेश होने के दौरान कन्हैया कुमार ये दावा किया कि कोर्ट में उसके साथ जमकर मारपीट हुई और आरोपी वकील को उसने पहचान लिया था।

JNU मामला: एक और छात्र आशुतोष कुमार ने किया सरेंडर, पूछताछ जारी

इस वीडियो में कन्हैया कह रहा है कि कोर्ट में घुसते ही मुझ पर हमला किया गया। वकीलों ने मुझे गिरा दिया था और मुझे लात-घूंसों से पीट रहे थे। मेरे कपड़े फट गए, पैंट उतर गई और चप्पल निकल गई। पिटाई के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वकीलों ने कुछ और वकीलों को भी बुलाया था।

JNU विवादः वकील विक्रम चौहान गिरफ्तार, कन्हैया कुमार की पिटाई का है आरोप

कन्हैया ने वीडियो में कहा है 'पुलिस मुझे लेकर आई तो सबसे पहले गेट पर मीडिया वालों ने मुझे घेर लिया। मुझे उनसे बचाते हुए पुलिस गेट के अंदर लेकर आई तो भीड़ ने घेर लिया जिन्होंने वकीलों के कपड़े पहन रखे थे। उन्होंने मेरे ऊपर अटैक किया जब हम अंदर आए ही थे। ऐसा लग रहा था कि वो एक तैयारी में बैठे हुए थे कि आएगा और अटैक करेंगे।

JNU विवादः फॉरेंसिक जांच से साबित होगा कन्हैया कुमार का सच

बता दें कि जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देश द्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है तिहाड़ जेल में कन्हैया की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है क्योंकि खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल में भी जेएनयू के इस छात्र पर हमला हो सकता है। कन्हैया की जमानत याचिका पर 29 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।