विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2 अक्टूबर को नई पार्टी का ऐलान करेंगे योगेंद्र यादव

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 31 Jul 2016 06:38 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 10:02 PM (IST)

आम आदमी पार्टी से अलग हुए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की जोड़ी सक्रिय राजनीति में उतर रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। आम आदमी पार्टी से अलग हुए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की जोड़ी सक्रिय राजनीति में उतर रही है। आम आदमी पार्टी से हटाए जाने के बाद योगेंद्र यादव ने पिछले साल, 14 अप्रैल, 2015 को स्वराज अभियान नाम का संगठन बनाया था।

दिल्ली में आयोजित स्वराज अभियान के दो दिवसीय सम्मेलन के बाद ये तय किया गया है कि दो अक्टूबर तक राजनीतिक दल निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। योगेन्द्र यादव ने कहा कि 'स्वराज अभियान ने 2 अक्टूबर तक राजनीतिक पार्टी बनाने का संकल्प लिया है। हमारे लिए पार्टी बनाने का मतलब है कि इस देश में सच्चाई और ईमानदारी की ऊर्जा जहां कहीं भी है उसे जोड़ना। हम ईमान और सच्चाई की ऊर्जा को संगठित करके वैकल्पिक राजनीति की एक मिसाल पेश करेंगे।' स्वराज संकल्प के प्रतीक के रूप में सर पर पीले रंग के पट्टे को धारण किया गया।

स्वराज अभियान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया है, 'राह लंबी होगी साथियों, और कठिन भी। लेकिन हम चलेंगे।'


स्वराज अभियान के पहले राष्ट्रीय प्रतिनिधि अधिवेशन के बाद राजनैतिक दल निर्माण की घोषणा की गई। प्रो. आनंद कुमार को स्वराज अभियान का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। संगठन के उपाध्यक्ष के तौर पर तमिलनाडु से क्रिस्टिना सामी, बंगाल से अविक साहा, आंध्र प्रदेश से पुरुषोत्तम और दिल्ली से पी. एस. शारदा को चुना गया है। फहीम खान को महासचिव, गिरीश नंदगांवकर और राजीव ध्यानी को स्वराज अभियान के नया सचिव चुना गया।

BJP नेता शाजिया ने किए खुलासे, केजरीवाल को बताया महिला विरोधी

स्वराज अभियान ने स्वेच्छा से खुद को 'सूचना के अधिकार' के अंतर्गत रखा है और जन सूचना अधिकारी भी नियुक्त किया है। संगठन में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तीन सदस्यीय लोकपाल नियुक्त किया गया है। प्रतिनिधि सम्मलेन में प्रशांत भूषण ने स्वराज अभियान के लोकपाल के तौर पर कामिनी जायसवाल, सुमित चक्रवर्ती और नूर मोहम्मद के बारे में प्रतिनिधियों को बताया। साथ ही, संगठन में शिकायत निवारण समितियां भी बनायी गयी हैं। आम आदमी पार्टी के टिकट पर योगेंद्र यादव गुड़गांव से 2014 लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

आशुतोष ने कहा नहीं डरते हम, भाजपा चाहे तो केजरीवाल को करवा दे गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।