Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धोखा देना समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव की फितरत : रालोद

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 20 Jan 2017 02:55 PM (IST)

    राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी तथा साइकिल चुनाव चिन्ह मिलने के बाद से अखिलेश यादव के सुर बदल गए हैं। धोखा देना ...और पढ़ें

    धोखा देना समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव की फितरत : रालोद
    धोखा देना समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव की फितरत : रालोद

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से बाहर होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल ने समाजवादी पार्टी तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोला है। राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के साथ अखिलेश याद पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है।

    राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी तथा साइकिल चुनाव चिन्ह मिलने के बाद से अखिलेश यादव के सुर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि धोखा देना तो समाजवादी पार्टी की फितरत है। पहले मुलायम सिंह यादव राजनीतिक दलों को धोखा देते रहे हैं अब अखिलेश यादव उनकी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: सपा प्रत्याशियों की सूची तैयार, घोषणा शीघ्र

    मसूद ने कहा कि जब तक समाजवादी पार्टी का मामला निर्वाचन आयोग में था, तब तक तो अखिलेश यादव लगातर राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजित सिंह तथा जयंत चौधरी के संपर्क में थे। जब उनको पार्टी का सिंबल मिल गया तो उन्होंने बात करना बंद कर दिया है। मसूद ने कहा कि हमको तो अखिलेश यादव पर पूरा विश्वास था कि उनका, हमारा तथा कांग्रेस का महागठबंधन होगा, लेकिन उन्होंने हमको धोखा दे दिया है।

    यह भी पढ़ें: UP Assembly Election : यूपी में मुस्लिम वोटर को लेकर राजनीतिक दल बेहद फिक्रमंद

    मसूद अहमद ने कहा कि कांग्रेस तो उनके आगे घुटनों पर बैठ चुकी है। हम भी उनके आश्वासन पर अपने सभी प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए रुके रहे। हमें अखिलेश पर विश्वास था। मसूद ने कहा कि जब अखिलेश बेहद असमंजस में थे तो हमसे बात करते थे। जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बन गए तो सुनना बंद कर दिया। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने कहा कि अखिलेश तथा समाजवादी पार्टी ने हमको धोखा दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को झटका दे ही गए एनडी