Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी चुनाव 2017: लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-सपा गठबंधन रहने का दावा

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 16 Feb 2017 10:50 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस ने 300 से ज्यादा जीतकर गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया। कांग्रेस को गठबंधन लोकसभा चुनाव में भी बने रहने की उम्मीद है ...और पढ़ें

    यूपी चुनाव 2017: लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-सपा गठबंधन रहने का दावा
    यूपी चुनाव 2017: लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-सपा गठबंधन रहने का दावा

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस ने अपनी पूर्ववर्ती सरकारों की उपलब्धियां गिनाकर लोगों से भावनात्मक रिश्ता जोडऩे की कोशिश की। साथ ही 300 से ज्यादा जीतकर गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया। कांग्रेस को यह गठबंधन लोकसभा चुनाव में भी बने रहने की उम्मीद है। हालांकि इसमें कुछ और पंथनिरपेक्ष दलों को जोड़ने की बात कही गई है।

    यह भी पढ़ें: यूपी चुनावः मायावती ने बोलीं जंगलराज के खत्मे को बसपा जरूरी

    विकास कांग्रेस की देन

    रायबरेली में अध्यक्ष राजबब्बर और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज देश का जो विकास आपके सामने है, वह कांग्रेस की देन है। नोटबंदी के नाम पर मोदी ने देश की जनता को सड़क पर ला दिया। जनता के पैसे को सरकारी खजाने में जमा करा दिया। मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले कहा था कि विदेश से काला धन लेकर आएंगे और सभी के खाते में यह पैसा जमा कराया जाएगा। प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजनीति की आंतरिक पसंद नापसंद को हमसे ज्यादा कौन जान सकता है। आज रायबरेली किसी के लिए एक क्षेत्र होगा, लेकिन देश करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओ के लिए तीर्थस्थल है। उन्होंने भाजपा के नोटबंदी पर भी तीखे प्रहार किए।

    यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: मोदी की राष्ट्र के प्रति वफादारी पर कांग्रेस को संदेह

    आगे तक चलेगा गठबंधन

    लखनऊ में कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी ने पहले दो चरणों में सपा-कांग्रेस गठबंधन की बढ़त का दावा कियाऔर कहा कि अखिलेश यादव के फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। सपा से गठबंधन लोकसभा चुनाव तक चलने का भी दावा किया है। उनका मानना है कि 300 से अधिक सीटें मिलने व गठबंधन सरकार बनेगी। गठबंधन भविष्य में धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को साथ जोड़ेगा। किसी पार्टी का नाम नहीं लेना चाहता लेकिन भाजपा को हराने के लिए सभी सेक्यूलर पार्टियों को एक साथ होना पड़ेगा। आजाद ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव की हत्या के साजिश जैसे मुद्दे उठाकर माहौल बिगाडऩे की कोशिश हो रही है।

    यह भी पढ़ें:Election 2017 : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 65 फीसद मतदान

    आरएसएस रचती साजिश

    आजाद ने कहा कि आरएसएस हमेशा साजिश रचती रही है। महात्मा गांधी की हत्या के पीछे का सच सब जानते है। तड़ी पार लोगों से किसी भले की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने कश्मीर समस्या को और ज्यादा गंभीर बनाने के लिए केंद्र सरकार को दोषी करार दिया। आजाद ने बसपा प्रमुख को भी आड़े हाथ लेते हुए उस वीडियो क्लिप का जिक्र किया जिसमें बसपा का वोट भाजपा को ट्रांसफर करने की बात कही गई थी। उन्होंने बसपा प्रमुख पर खाने के दांत अलग और दिखाने के दांत अलग होने का तंज भी कसा। सपा से सीट बंटवारा विवाद पर उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्रदेश में ऐसा होना कोई नई बात नहीं है। जम्मू-कश्मीर का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि गठबंधन की स्थिति में वहां दस बारह कार्यकर्ता निर्दल चुनाव में कूद जाते हैं। उत्तर प्रदेश की विशालता को देखते हुए विवादित सीटों की संख्या ज्यादा नहीं परंतु इसकी अनदेखी नहीं की जा रही है जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: मोदी की राष्ट्र के प्रति वफादारी पर कांग्रेस को संदेह

    प्रबंधन संभाल रहीं प्रियंका गांधी

    स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी द्वारा प्रचार में अभी नहीं उतरने के सवाल पर आजाद ने कहा कि चुनाव रणनीति के आधार पर ही लड़ा जाता है। प्रियंका गठबंधन से लेकर पार्टी की प्रत्येक गतिविधि में सक्रियता से जुड़ी हैं। रायबरेली और अमेठी मेंं प्रचार भी करती हैं। प्रियंका चुनाव प्रबंधन देख रही हैं और हम सब प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जब हाईकमान ऐसी जरूरत को महसूस करेगा तो फैसला लिया जाएगा। अभी सपा और कांग्रेस गठबंधन की लहर चल रही है, प्रदेश में गठबंधन सरकार बनने से कोई भी नहीं रोक सकेगा।

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: सपा शासन में हर तरफ अराजकता और गुंडई