Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: सपा शासन में हर तरफ अराजकता और गुंडई

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 16 Feb 2017 10:35 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी से आतंकवाद पर लगाम लगाई है। देश में नकली नोटों को समाप्त करने का काम किया है। ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: सपा शासन में हर तरफ अराजकता और गुंडई
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2017: सपा शासन में हर तरफ अराजकता और गुंडई

    लखनऊ (जेएनएन)। चुनावी अभियान में जुटे भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार की नोटबंदी की जनता की जबरदस्त वकालत की और कहा इससे आतंकवाद पर लगाम लगी है। देश में नकली नोटों को समाप्त करने का काम हुआ। समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी करार देने वाले भाजपा नेताओं ने सत्ता आने पर बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल बनाने का वादा किया।

    यह भी पढ़ें: Election: पेट्रोल पंपों पर लगीं नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को हटाने का निर्देश

    सीतापुर में पार्टी प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के समर्थन वाली सभा में सपा सरकार पर हमलावर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी करार दिया और कहा कि इस सरकार में तहसील व थाने सपा के कार्यालय बन गए हैं। अखिलेश यादव सरकार में भय, भ्रष्टाचार और आतंक का बोलबाला है। 11 मार्च के बाद जमीन व खनन माफिया, गुंडों और बलात्कारियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: यूपी चुनावः मायावती ने बोलीं जंगलराज के खत्मे को बसपा जरूरी

    केशव ने कहा कि भाजपा का चुनाव गरीब, नवजवान, किसान और महिलाएं स्वयं लड़ रही हैं, जिससे सपाइयों व बसपाइयों की नींद उड़ी हुई है। केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो 24 घंटे बिजली मिलेगी, लघु तथा सीमांत किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी जी गरीब परिवार से हैं और गरीबों की पीड़ा को समझते हैं।

    यह भी पढ़ें:Election 2017 : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 65 फीसद मतदान

    आजम तो जेल जाएंगे: संगीत सोम

    भाजपा नेता संगीत सोम और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने मैनपुरी में रोड शो किया। संगीत सोम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आजम खां की टिप्पणी को लेकर कहा कि आजम खां मानसिक रूप से बीमार हैं, वह तो जेल जाएंगे। मैनपुरी सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो के बाद मीडिया से मुखातिब संगीत सोम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय सिमी के स्लीपर सेल पर कहा कि स्थानीय स्तर पर उन्हें मदद मिल रही है। जांच कराकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: मोदी की राष्ट्र के प्रति वफादारी पर कांग्रेस को संदेह

    अराजकता से कराह रहा प्रदेश

    भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कानपुर, लखनऊ और सीतापुर की सभाओं में सपा व बसपा पर सीधा हमला बोला। कहा उत्तर प्रदेश सपा व बसपा के शासनकाल में पिछड़ेपन, दंगों और अराजकता से कराह रहा है। पिछली सरकारों में जहां प्रदेश का किसान बेहाल हो चुका है वहीं प्रदेश के बड़ी संख्या में युवा दूसरे प्रदेशों में रोजगार के लिए पलायन कर रहे है। ऐसी अनिश्चितताओं के समय में भी केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीणों के लिए उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और किसानों को सस्ती खाद व उर्वरक देने का काम किया है। सीतापुर के मिश्रिख, सिधौली व सेवता में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं में हुंकार भरी और भाजपा के प्रत्याशियों को रिकार्ड वोटों से जिताने की अपील की। कानपुर में योगी ने सधे शब्दों में अपना संदेश दे दिया। मुगल शासन अकबर के सलाहकार मानसिंह को राष्ट्र विरोधी करार देते हुए बिना नाम लिए कुछ नेताओं को उन्होंने मानसिंह की जमात का बताया। योगी ने कहा कि अपराध उप्र की पहचान बन चुका है।

    यह भी पढ़ें:पूर्वाचल में सपा को झटका, मंत्री विजय मिश्र का सपा से इस्तीफा