विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Elections: अखिलेश के प्रचार अभियान की स्टार कैंपेनर होंगी डिंपल यादव

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 13 Jan 2017 11:57 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2017 06:34 PM (IST)

अखिलेश यादव ने टीम ने उनके प्रचार को लेकर जोरदार ढंग से तैयारी शुरू कर दी है। स्टार प्रचारक के ...और पढ़ें

UP Elections: अखिलेश के प्रचार अभियान की स्टार कैंपेनर होंगी डिंपल यादव
UP Elections: अखिलेश के प्रचार अभियान की स्टार कैंपेनर होंगी डिंपल यादव

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी परिवार के बीच गहरा चुकी रार के बीच भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। इस काम में उनका सहयोग देने के साथ ही स्टार प्रचारक के रूप में उनकी पत्नी तथा कन्नौज से सांसद डिंपल यादव भी साथ देंगी। वह अखिलेश यादव की टीम की स्टार कैंपेनर होंगी।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने पार्टी की रजत जयंती समारोह के कुछ समय पहले ही नवंबर में तैयारी शुरू कर दी थी। अखिलेश की टीम ने लखनऊ में दो जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान ही अखिलेश यादव की लोकप्रियता को पैमाने पर नापा था। जिसके आधार पर पता चला कि सीएम अखिलेश की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Election 2017: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

अब अखिलेश यादव ने टीम ने उनके प्रचार को लेकर जोरदार ढंग से तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि 18 जनवरी के बाद से अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव के कार्यक्रम के तहत ही उत्तर प्रदेश को मथने का अपना अभियान शुरू कर देंगे। माना जा रहा है कि एक दिन में अखिलेश यादव के कम से कम पांच रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसमें स्टार प्रचारक के रूप में उनकी पत्नी तथा कन्नौज से सांसद डिंपल यादव रहेंगी। अखिलेश के करीबी विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह 'साजन' के अनुसार प्रदेश का हर मतदाता अब डिंपल के भाषण भी सुनने को बेहद आतुर है। डिंपल यादव भी इसकी जेारदार तैयारी में हैं। इसके तहत वह भी अखिलेश यादव रोज की पांच रैली में रहेंगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस वर्ष के पहले ही दिन समाजवादी पार्टी के अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया। इसके बाद से ही उनकी टीम उनको एक बार फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के अपने अभियान में लग गई। लखनऊ में जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय में टीम अखिलेश पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के साथ ही चुनावी रैली का खाका तैयार कर रही है। इसमें प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्र के लिए जनसभा तथा रैली का हर प्रकार का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें: सुलह अब दरकिनार, दूसरे अभियान में लगे सपा मुखिया मुलायम

अखिलेश यादव की टीम पहले से ही मतदाताओं के साथ बातचीत कर रही है। विधानसभा क्षेत्रों के मुद्दों को जानने के साथ ही उनको पार्टी के घोषणा पत्र में लाया जा रहा है। प्रदेश के हर एक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की एक रैली करने के साथ उनकी वीडियो वैन भी भेजने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रोज पांच विधानसभा क्षेत्र में जाकर रैली करेंगे। से उड़ान भरने के लिए अधिकतम जमीन को कवर करने के लिए होगा।

अखिलेश यादव की टीम सभी 403 विधानसभा के अधिकांश बूथ पर भी अपनी पहुंच बना रही है। अखिलेश के करीबी एमएलसी उदयवीर सिंह ने बताया कि भाजपा कंप्यूटर पर बूथ मैनेजमेंट की बात कह रही है, जबकि हम जमीनी स्तर पर बूथ पर जाकर सीएम अखिलेश यादव के कार्य की हकीकत से लोगों को अवगत कराएंगे। उदयवीर ने बताया कि अखिलेश यादव के प्रचार कार्यक्रम के पोस्टर तथा होर्डिंग पर पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की तस्वीर रहेगी। सीएम अखिलेश के करीब अन्य नेताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के चित्र से मुख्यमंत्री के अभियान में सुविधा होगी। हम उसको नहीं छोड़ सकते।

यह भी पढ़ें: अखिलेश रामगोपाल से अलग हो जाओ मुख्यमंत्री तुम्ही बनोगेः मुलायम

उधर अखिलेश यादव की टीम ने लखनऊ में पीएम मोदी की रैली के दौरान सर्वे किया, जिसमें अखिलेश यादव को सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री तथा नरेंद्र मोदी को सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। 60 फीसदी ने कहा अखिलेश मुख्यमंत्री के लिए बेहतर तथा मोदी प्रधानमंत्री के लिए सबसे अच्छे नेता साबित होंगे। सीएम अखिलेश की टीम ने कांग्रेस से गठबंधन की बाबत भी तैयारी कर रखी है। अखिलेश की टीम को इस सप्ताह के अंत तक कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात पर मुहर लगने की संभावना है। माना जा रहा है कि कांग्रेस को 80 सीट दी जा सकती है। कांग्रेस ने 2012 के चुनाव में 28 सीटें जीती थीं और 24 पर उनके प्रत्याशी दूसरे नंबर पर थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।