विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव-2017 : राहुल बोले, मोदी ने अमीरों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन गरीबों का नहीं

By Ashish MishraEdited By:
Published: Thu, 16 Feb 2017 04:00 PM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2017 04:21 PM (IST)

राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 50 परिवारों के 1.40 लाख करोड़ रूपये माफ कर दिए।

यूपी चुनाव-2017 : राहुल बोले, मोदी ने अमीरों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन गरीबों का नहीं
यूपी चुनाव-2017 : राहुल बोले, मोदी ने अमीरों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन गरीबों का नहीं

सीतापुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश चुनाव के तीसरे चरण के लिये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज सीतापुर पहुंचें। राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 50 परिवारों के 1.40 लाख करोड़ रूपये माफ कर दिए। लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने का इरादा नहीं रखते। उन्होंने कहा कि आपको किसानों का कर्ज माफ करने के लिए यूपी में सरकार की जरूरत नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए याद दिलाया कि आप पीएम है, कर्ज इसके बिना भी माफ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: मुलायम बोले, अयोध्या में गोली चलवाना मेरी मजबूरी थी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम सिर्फ सत्ता में रहना चाहते है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 15 लाख और रोजगार देने की बात की थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा की नोटबंदी के दौरान बैंकों की लाइन में लगने वाली गरीब, मजदूर ही क्यों थे। यूपी का भविष्य बनाने की चाह। राहुल गांधी ने कहा कि हम यूपी का भविष्य बनाएंगे। हम चाहते है कि हमारा सामान चाइना में बिके और वहां से हमारे देश में पैसा आए। राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को स्थानीय रोजगार तक नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में पीएम किसी मेक इन इंडिया की बात करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम रोजगार दिलाने में लोगों की मदद करेंगे। उन्होंने गुरूवार को जनसभा में कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू होगी।

विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी बसपा कांग्रेस भाजपा अपना दल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मायावती अजित सिंह अखिलेश यादव राहुल गांधी

यह भी पढ़ें- Election: दिग्गजों के चुनावी अभियान से चढ़ रहा यूपी का सियासी पारा

यह भी पढ़ें- UP Election 2017 : लखनऊ से गाजीपुर तक एक्सप्रेसवे ले जाने का वादा

यह भी पढ़ें- यूपी चुनावः मायावती ने बोलीं जंगलराज के खत्मे को बसपा जरूरी

यह भी पढ़ें- राज बब्बर बोले, अंग्रेजों की तरह ही हाफ पैंट वालों को भगाने की जरूरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।