Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Election 2017: अमित शाह बोले, सपा सरकार में काम नहीं मंत्रियों के कारनामे बोलते

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Fri, 17 Feb 2017 11:19 PM (IST)

    अमित शाह प्रदेश सरकार को एक कुनबे की सरकार बताते हुए कहाकि यूपी में सपा-कांग्रेस का गठबंधन दो भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। ...और पढ़ें

    UP Election 2017: अमित शाह बोले, सपा सरकार में काम नहीं मंत्रियों के कारनामे बोलते
    UP Election 2017: अमित शाह बोले, सपा सरकार में काम नहीं मंत्रियों के कारनामे बोलते

    लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला और प्रदेश सरकार को एक कुनबे की सरकार करार दिया। वह बोले सपा सरकार में काम बोलने के बजाय गायत्री प्रजापति जैसे लोगों के कारनामे बोलते हैं। एक साल से उत्तर प्रदेश का दौरा कर देखा कि हर जगह भाजपा की आंधी है। इस बार दो तिहाई के बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। प्रत्यशियों को लेकर पिछले दिनों उपजे अंतर्विरोध का जिक्र किए बिना कहाकि सिर्फ प्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपा को वोट न दें बल्कि यूपी का भाग्य बदलने के लिए भाजपा को वोट दें।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव-2017 : राहुल बोले, मोदी ने अमीरों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन गरीबों का नहीं

    बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन वाली सभाओं में उन्होंने कहा कि सपा, बसपा ने यूपी का विकास नहीं किया। अखिलेश यादव कहते हैं कि काम बोलता है, लेकिन उनका कौन सा काम बोलता है यह जनता जानती है। उन्होंने जनता से बनाया संवाद और पूछा कि क्या वे अखिलेश की बात को सच मानते हैं कि उनका यहाँ काम बोलता है। भीड़ ने ना कहकर जवाब दिया। शाह ने कहाकि अखिलेश के राज में हत्या के मामले में यूपी नंबर वन है। बलात्कार, लूट जैसे अपराधों में नंबर वन हो गया है। इस तस्वीर को हमें बदलना होगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन और राहुल गांधी व् अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहाकि अब यहाँ दो शहजादे आ गए हैं। एक से उसकी माँ परेशान है तो दूसरे से उसका बाप। दोनों से यूपी परेशान है। सपा-कांग्रेस का गठबंधन दो भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। अखिलेश ने हार के डर से कांग्रेस का हाथ थामा। जब आज़म, शिवपाल, माता प्रसाद, अतीक अहमद, पवन पांडेय जैसे लोग सपा में हैं, तो बदला क्या है सपा में।

    यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनावः देवरानी ने छुए पांव तो जेठानी बोलीं ‘विजयी भव’

    उन्होंने कहाकि यूपी का विकास न बुआ कर सकती हैं, न भतीजा कर सकता है। ये काम सिर्फ नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। अखिलेश यादव को बताना होगा कि हर साल एक लाख करोड़ रुपये मोदी ने यूपी को दिए वह कहाँ गया। जो पैसा केंद्र ने दिया, उसे सपाई ले गए। भ्रष्टाचारी सरकार विकास नहीं कर सकती हैं। उन्होंने केंद्र की उपलब्धियां बताते हुए कहाकि हमने गोरखपुर में एम्स दिया, खाद कारखाना चालू कराया, लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा ने क्या किया। उन्होंने कहाकि प्रदेश के विकास को लेकर राहुल गांधी सवाल नरेंद्र मोदी से करते हैं, जबकि जवाब प्रदेश सरकार को देना चाहिए। मोदी सरकार ने हर 15 दिन में एक योजना लागू की है। 93 योजनाएं पढ़कर सुना रहा हूँ। लखनऊ की सरकार केंद्र का पैसा गांव तक नहीं पहुँचने देती। नरेंद्र मोदी सरकार ने बहुत योजनाएं दी। अब समय आ गया है कि विकास की अनदेखी करने वाली सपा सरकार को उखाड़ फेंकें। विकास के लिए भाजपा सरकार बना दीजिए।

    यह भी पढ़ें- पूर्वाचल में सपा को झटका, मंत्री विजय मिश्र का सपा से इस्तीफा

    उन्होंने कहाकि राहुल गांधी हमसे सवाल पूछते हैं। मेरा उनसे सवाल है, पूर्वांचल के लिए आपके परिवार ने क्या किया। 60 साल तक आपका परिवार सत्ता में था। मोदी सरकार ने 2करोड़ लोगो को गैस चूल्हा दिया।
    सिद्धार्थनगर में यह संख्या 73 हजार है। हम किसी को गाली देकर वोट नहीं मांग रहे। सरकार बनी तो किसानों का ऋण माफ़ करेंगे। ब्याज मुक्त ऋण देंगे। सरकार बनते ही सभी पशु कत्लखाने बंद होंगे। यहाँ पशुओं का खून नहीं दूध, घी की नदियां बहेंगी। लैपटॉप दिया जाएगा। विकास में जाति और धर्म पूछकर हम भेदभाव नहीं करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-सपा गठबंधन रहने का दावा

    सभी धर्म के लोगो को फ्री लैपटॉप देंगे। उन्होंने कहाकि नौकरी देने में रुपये लेती थी यूपी सरकार, लेकिन हम नौकरी देंगे मेरिट के आधार पर। सिर्फ इंटरव्यू पर नौकरी मिलेगी।किसानों का एक एक किलो धान समर्थन मूल्य से खरीदेंगे। भूमाफियाओं को जेल भेजेंगे। 25 मेडिकल कालेज सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थान देंगे। आह्वान किया कि हर मोबाइल धारक जनसभा के बाद 30 लोगो को फ़ोन करके कमल के लिए वोट मांगे।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: भाजपा के चुनाव प्रचार में उतरी केंद्रीय मंत्रियों की फौज

    सपा में गायत्री के कारनामे बोल रहे

    अमित शाह ने बस्ती में सभा में मुख्यमंत्री के काम बोलता है के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी ही सरकार के एक मंत्री है गायत्री प्रजापति। भीड़ से पूछा नाम तो सुना होगा, जवाब आया हां। कहा लेकिन ताजा मामला नहीं मालूम होगा। कुछ देर पहले सर्वोच्च अदालत ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और यौन उत्पीडऩ करने के मामले में मुख्यमंत्री को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अखिलेश बोले मोदी कर रहे पिता-पुत्र में दरार डालने की कोशिश

    महादेवा विधान सभा क्षेत्र के कलवारी स्थित झिनकू लाल इंटर कालेज में आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने यूपी में सता परिवर्तन के लिए युवाओं का साथ पाने के लिए ढेरों वादे भी किए। वह यहीं तक नहीं रुके। उन्होंने युवाओं को मेरे जिगर के टुकड़े कहकर जोश जगाया और बेरोजगारी से लेकर भ्रष्टाचार, भू-माफिया और अपराधमुक्त यूपी में सरकार देने का संकल्प भी जताया।

    यह भी पढ़ें- UP Election 2017 : कुनबे की कलह और जातीय जंजीरों की जकड़ चुनावी मुद्दा