Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी चुनाव 2017: सपा की पहली सूची में 191 नाम, शिवपाल व गोप को टिकट

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 21 Jan 2017 08:54 AM (IST)

    सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी ने 191 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जारी किया है। ...और पढ़ें

    यूपी चुनाव 2017: सपा की पहली सूची में 191 नाम, शिवपाल व गोप को टिकट
    यूपी चुनाव 2017: सपा की पहली सूची में 191 नाम, शिवपाल व गोप को टिकट

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत के बीच सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी ने 191 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जारी किया है। अखिलेश याद ने प्रत्याशियों को टिकट देते हुए जातीय-समीकरण का काफी ध्यान रखा है।

    समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव को इटावा के जसवंतनगर से तथा कैबिनेट मंत्री आरविंद सिंह गोप को बाराबंकी के रामनगर से प्रत्याशी बनाया है। पहले माना जा रहा था कि शिवपाल के बेटे आदित्य यादव को उनकी परंपरागत सीट जसवंतनगर से टिकट दिया जाएगा। इसके साथ ही रामपुर से आजम खां तथा रामपुर के स्वार से आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

    यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: सपा प्रत्याशियों की सूची तैयार, घोषणा शीघ्र

    गैंगस्टर अतीक अहमद के स्थान पर कानपुर कैंट से 2012 के चुनाव में उतरने वाले हसन रूमी को प्रत्याशी बनाया है। रूमी दूसरे स्थान पर रहे थे। इसमें पहले, दूसरे तथा तीसरे चरण के चुनाव के प्रत्याशियों के नाम हैं। इन सभी ने अपने क्षेत्र में जाकर नामांकन प्रक्रिया के साथ ही प्रचार भी शुरू कर दिया है।

    माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी अपने 300 प्रत्याशी के नाम तय करने के साथ ही कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी मुहर लगा देगी। अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अपने प्रचार के कार्यक्रम को जल्दी ही अंतिम रूप देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP Assembly Election : यूपी में मुस्लिम वोटर को लेकर राजनीतिक दल बेहद फिक्रमंद

    सरधना से से अतुल प्रधान, कानपुर कैंट से अतीक अहमद की जगह हसन रूमी, जसवंतनगर से शिवपाल यादव, बाराबंकी के रामनगर से अरविंद सिंह गोप, पुरकाजी से उमा किरण, मुजफ्फरनगर से गौरव स्वरूप, रामपुर से आजम खां और स्वार से आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

    कैराना से नाहिद हसन, शामली से मनीष चौहान, चरथावल से मुकेश चौधरी, मेरठ से रफीक अंसारी, मेरठ दक्षिण से आदिल चौधरी, मुरादनगर से सुरेन्द्र कुमार, साहिबाबाद से वीरेंदर यादव, नोएडा से सुनील चौधरी, बुलंदशहर से सुजात आलम, शिकारपुर से राकेश शर्मा, बुढ़ाना से प्रमोद त्यागी, खुर्जा से नन्द किशोर वाल्मीकि, बरौली से सुभाष पल और छर्रा से राकेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

    घोषित प्रत्याशियों की विधानसभावार सूची

    मुजफ्फरनगर

    कैराना से नाहिद हसन

    बुढ़ाना से प्रमोद त्यागी

    पुरकाजी से उमा किरन

    मुजफ्फरनगर से गौरव स्वरूप

    मीरापुर से लियाकत अली

    शामली

    थाना भवन से डॉ सुधीर पंवार

    शामली से मनीष चौहान

    चरथावल से मुकेश चौधरी

    खतौली से चंदन चौहान

    मेरठ

    सिवालखास से गुलाम मोहम्मद

    सरधना से अतुल प्रधान

    हस्तिनापुर से प्रभुदयाल बाल्मीकि

    किठौर से शाहिद मंजूर

    मेरठ कैंट से परमेंदर सरदार

    मेरठ से रफीक अंसारी

    मेरठ दक्षिण से आदिल चौधरी

    बागपत

    छपरौली से मनोज चौधरी

    बड़ौत से शौकिंदर तोमर

    बागपत से राजपाल सिंह

    गाजियाबाद

    लोनी से राशिद मलिक

    मुरादनगर से सुरेंंद्र कुमार मुन्नी

    साहिबाबाद से वीरेंद्र यादव

    गाजियाबाद से सागर शर्मा

    मोदीनगर से राम किशोर अग्रवाल

    गौतमबुद्धनगर

    नोएडा से सुनील चौधरी

    दादरी से राजकुमार भाटी

    जेवर से नरेंद्र नागर

    बुलंदशहर

    सिकंदराबाद से राहुल यादव

    बुलंदशहर से सुजात आलम

    स्याना से राजकुमार लोधी

    अनूपशहर से हिमायत अली

    डिबाई से हरीश लोधी

    शिकारपुर से राकेश शर्मा

    खुर्जा से नंद किशोर वाल्मीकि

    हापुड़

    धौलाना से धर्मेश तोमर

    हापुड़ से तेजपाल

    गढ़मुक्तेश्वर से मदन चौहान

    अलीगढ़

    खैर से प्रशांत वाल्मीकि

    बरौली से सुभाष पाल

    अतरौली से वीरेश यादव

    छर्रा से राकेश सिंह

    कोल से अज्जू इशहाक

    अलीगढ़ से जफर आलम

    इग्लास से पप्पू प्रधान

    हाथरस

    हाथरस से रामनारायण कक्का

    सादाबाद से देवेंद्र अग्रवाल

    सिकंदरामउ से यशपाल सिंह चौहान

    मथुरा

    छाता से लोकमणिकांत जादौन

    मांट से रामधन गुर्जर

    गोवर्धन से प्रदीप चौधरी

    मथुरा से अशोक अग्रवाल

    बल्देव से रणवीर सिंह धनगर

    आगरा

    एत्मादपुर से राकेश बघेल

    आगरा छावनी से ममता टपलू

    आगरा दक्षिण से नजीर

    आगरा उत्तरी से अतुल गर्ग

    आगरा ग्रामीण से राजेश धनगर

    फतेहपुर सीकरी से लाल सिंह लोधी

    खेरागढ़ से अमर सिंह परमार

    फतेहाबाद से राजेंद्र सिंह

    बाह से अंशु देवी निषाद

    यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2017: नोएडा से सुनील चौधरी तो दादरी से राजकुमार भाटी को टिकट

    फिरोजाबाद

    टूंडला से शिव सिंह चक

    जसराना से शिवप्रताप यादव

    फिरोजाबाद से अजीम भाई

    शिकोहाबाद से संजय यादव

    सिरसागंज से हरिओम यादव

    कासगंज

    कासगंज से इसरत उल्ला शेखानी

    अमांपुर से वीरेंद्र सिंह सोलंकी

    पटियाली से किरन यादव

    एटा

    अलीगंज से रामेश्वर सिंह

    एटा से जोगेंद्र सिंह

    मारहरा से अमित गौरव टीटू

    जलेसर से रणजीत सुमन

    सहारनपुर

    बेहट से मोहम्मद उमर खां

    नकुड़ से तबस्सुम हसन

    सहारनपुर नगर से संजय गर्ग

    सहारनपुर देहात से गुफरान अहमद

    देवबंद से माबिया अली

    रामपुर मनिहारन से विमला राकेश

    गंगोह से इंद्रसेन

    बिजनौर

    नजीबाबाद से तस्लीम अहमद

    नगीना से यशवीर सिंह

    बढ़ापुर से शेख सुलेमान

    धामपुर से मूलचंद चौहान

    नहटौर से मुन्ना लाल प्रेमी

    बिजनौर से रुचिवीरा

    चांदपुर से अरशद अंसारी

    नूरपुर से नईमुल हसन

    मुरादाबाद

    कांठ से अनीसुर्रहमान

    ठाकुरद्वारा से नवाब जान

    मुरादाबाद ग्रामीण से हाजी इकराम कुरैशी

    मुरादनगर नगर से यूसुफ अंसारी

    कुंदरकी से मोहम्मद रिजवान

    बिलारी से फहीम इरफान

    संभल

    असमौली से पिंकी यादव

    संभल से नवाब इकबाल

    रामपुर

    स्वार से अब्दुल्ला आजम

    चमरौआ से नसीर अहमद

    बिलासपुर से बीना भारद्वाज

    रामपुर से मोहम्मद आजम खान

    मिलक से विजय सिंह

    अमरोहा

    धनौरा से जगराम सिंह

    नौगांव सादात से जावेद आब्दी

    अमरोह से महबूब अली

    हसनपुर से कमाल अख्तर

    बदायूं

    गुन्नौर से राम खिलाड़ी सिंह यादव

    विसौली से आशुतोष मौर्या

    सहसवान से ओमकार सिंह यादव

    बिल्सी से विमल कृष्ण अग्रवाल

    बदायूं से आबिद रजा

    शेखूपुर से आशीष यादव

    दातागंज से कैप्टन अर्जुन यादव

    बरेली

    बहेड़ी से अताउर्रहमान

    मीरगंज से जाहिद हसन गुड्डू

    भोजीपुर से शहजिल इस्लाम

    नवाबगंज से भगवंत शरण

    फरीदपुर से डॉ सियाराम

    बिथरी चैनपुर से वीर​पाल सिंह यादव

    बरेली से अनिल शर्मा

    बरेली छावनी से जफर बेग

    आंवला से सिद्धराज सिंह

    पीलीभीत

    पीलीभीत से हाजीरियाज अहमद

    बरखेड़ा से हेमराज वर्मा

    पूरनपुर से प्रीतम राम

    बीसलपुर से रत्नेश गंगवार

    शाहजहांपुर

    कटरा से राजेश यादव

    जलालाबाद से शरदवीर सिंह

    तिलहर से अब्दुल कादिर

    पुवांया से शकुंतला देवी

    शाहजहांपुर से तनवीर अहमद

    ददरौल से राममूर्ति वर्मा

    लखीमपुर खीरी

    पलिया से अनीता यादव

    निघासन से कृष्णगोपाल पटेल

    गोला गोकर्णनाथ से विनय तिवारी

    श्रीनगर से रामसरन मौर्य

    धौरहरा से यशपाल चौधरी

    लखीमपुर से उत्कर्ष वर्मा

    कस्ता से सुनील कुमार

    मोहम्मदी से आरआर उस्मानी

    फर्रुखाबाद

    कायमगंज से अजीत कुमार कठेरिया

    अमृतपुर से नरेंद्र सिंह यादव

    फर्रुखाबाद से विजय सिंह

    भोजपुर से अरशद जमाल सिद्दीकी

    हरदोई

    सवाइजपुर से पदमराज सिंह पम्मू

    शाहाबाद से सरतजा खां

    हरदोई से नितिन अग्रवाल

    गोपामउ से राजेश्वरी

    सांडी से उषा वर्मा

    बिलग्राम मल्लावां से सुभाष पाल

    बालामउ से सुशीला सरोज

    संडीला से अब्दुल मन्नान

    इटावा

    जसवंत नगर से शिवपाल सिंह यादव

    इटावा से कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू गुप्ता

    भरथना से कमलेश कुमार कठेरिया

    औरैया

    विधूना से दिनेश वर्मा

    दिबियापुर से प्रदीप कुमार यादव

    औरैया से मदन सिंह गौतम

    कानपुर देहात

    रसूलाबाद से अरुणा कोरी

    सिकंदरा से सीमा सजान

    भोगनीपुर से योगेंद्र पाल सिंह

    कानपुर नगर

    बिल्हौर से शिवकुमार बेरिया

    बिठूर से मुनींद्र शुक्ला

    कल्याणपुर से सतीश कुमार निगम

    गोविंदनगर से योगेश कुशवाहा

    सीसामउ से इरफान सोलंकी

    आर्यनगर से अमिताभ बाजपेई

    किदवईनगर से ओम प्रकाश मिश्रा

    कानपुर कैंट से मोहम्मद हसन रूमी

    महाराजपुर से अरुणा तोमर

    मैनपुरी

    मैनपुरी से राजकुमार उर्फ राजू यादव

    भोगांव से आलोक शाक्य

    किशनी से बृजेश कठेरिया

    करहल से सोबरन सिंह यादव

    सीतापुर

    महोली से अनूप गुप्ता

    सीतापुर से राधेश्याम जायसवाल

    हरगांव से मनोज कुमार राजवंशी

    लहरपुर से अनिल वर्मा

    बिसवां से अफजाल कौसर अंसारी

    महमूदाबाद से नरेंद्र सिंह वर्मा

    सिधौली से मनीष रावत

    मिश्रिख से रामपाल राजवंशी

    उन्नाव

    बांगरमउ से बदलू खां

    सफीपुर से सुधीर ​कुमार रावत

    मोहान से सेवक लाल रावत

    उन्नाव से मनीषा दीपक

    बाराबंकी

    कुर्सी से फरीद महमूद किदवई

    रामनगर से अरविंद सिंह गोप

    बाराबंकी से धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव

    जैदपुर से रामगोपाल रावत

    दरियाबाद से राजीव कुमार सिंह

    हैदरगढ़ से राम मगन रावत।