विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरेक्टर की इस डिमांड पर प्रियंका चोपड़ा ने गुस्से में छोड़ी फिल्म

By rohitEdited By:
Updated: Wed, 24 Sep 2014 02:49 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि एक फिल्म डायरेक्टर ने गाने में उनसे अंडरवियर दिखाने की डिमांड की थी। डायरेक्टर की यह बात सुनकर

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि एक फिल्म डायरेक्टर ने गाने में उनसे अंडरवियर दिखाने की डिमांड की थी। डायरेक्टर की यह बात सुनकर प्रियंका चोपड़ा को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने वो फिल्म ही छोड़ दी।

प्रियंका चोपड़ा ने यह खुलासा ट्विटर पर किया। ट्विटर पर इंटरव्यू के दौरान एक मैगजीन के एडिटर ने उनसे सवाल पूछा, 'किसी प्रोड्यूसर या डायरेक्टर ने आपसे सबसे अजीब बात क्या कही?' इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, 'सबसे अजीब यह था कि गाने में मेरी अंडरवियर दिखनी चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखे। मैंने फिल्म ही छोड़ दी।'

प्रियंका के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस ने ट्वीट करके यह डिमांड करने वाले डायेक्टर-प्रोड्यूसर का नाम जानना चाहा। लेकिन प्रियंका ने उनके नाम का खुलासा नहीं किया।

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के नए बंगले की कीमत जानकर चकरा जाएगा आपका सिर

क्लिक करके जानिए, प्रियंका चोपड़ा ने शिल्‍पा शेट्टी को क्‍यों रुलाया