विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टि्वंकल खन्‍ना की जिंदगी का ये सच जान हिल जाएंगे आप

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 24 Aug 2015 12:07 PM (IST)

देश में कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में मुंबई में एक शर्मनाक घटना सामने आई थी, जब घृणित मानसिकता के शख्‍स ने एक विदेशी युवती के सामने अश्‍लील हरकत की थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश में कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में मुंबई में एक शर्मनाक घटना सामने आई थी, जब घृणित मानसिकता के शख्स ने एक विदेशी युवती के सामने अश्लील हरकत की थी।

लारा दत्ता 'सिंह इज ब्लिंग' के लिए बनीं 'इमली', देखें उनका फर्स्ट लुक

टि्वंकल खन्ना के बुक लॉन्च के मौके पर जब उनसे इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया कि जिससे सभी हैरान रह गए। उन्होंने बेझिझक पहली बार यह बात स्वीकार की कि वो भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। टि्वंकल खन्ना जब बच्ची थीं, तब उनके साथ घृणित हरकत हुई थी। वो हैंगिग गार्डेंन्स घूमने गई थीं और वहीं वो यौन शोषण का शिकार हुई थीं। हालांकि इस घटना के बारे में उन्होंने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। वो इस घटना का जिक्र करते हुए काफी दुखी नजर आ रही थीं।

आखिरकार फिल्म के लिए मिल ही गई 'धोनी की पत्नी साक्षी'

आपको बता दें कि आम लड़कियों की तरह कई बॉलीवुड और हॉलीवुड हीरोइनें भी कभी ना कभी यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं और इनमें से कुछ ने खुलकर यह बात स्वीकार भी की है। कल्कि कोचलिन, सोमी अली से लेकर मैडोना, सोफिया हयात जैसी हीरोइनें अपनी जिंदगी के इस कड़वे सच से दुनिया को रूबरू करा चुकी हैं।