विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 साल बाद आमिर और काजोल को लेकर 'फना' डायरेक्‍टर ने खोला ये राज

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 27 May 2016 10:53 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 07:15 PM (IST)

आमिर खान और काजोल की फिल्‍म 'फना' के 10 साल पूरे होने पर डायरेक्‍टर कुणाल कोहली ने इससे जुड़े कुछ राज खोले हैं, इनमें से एक तो बेहद दिलचस्‍प है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' की रिलीज को पूरे 10 साल हो गए। इस फिल्म में दोनों की खूबसूरत कैमेस्ट्री के साथ आमिर की लाजवाब शायरी ने दर्शकों को वाह-वाह कहने पर मजबूर कर दिया था। ऐसे में 'फना' के 10 साल पूरे होने पर डायरेक्टर कुणाल कोहली ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ यादें साझा की हैं। इनमें ऐसी बातें हैं, जो अब तक शायद सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई थीं। इनमें से यह तो बेहद दिलचस्प भी है।

बाथटब में थे अक्षय, अभिषेक और रितेश, झांकने लगी ये हीरोइन

जब आमिर ने बोला था- काजोल, काजोल और काजोल

जैसे कि कुणाल ने एक ट्वीट में आमिर की पोल खोलते हुए बताया कि जब उन्होंने और आदित्य चोपड़ा ने पूछा कि 'फना' में जूनी के किरदार के लिए कौन सी तीन अभिनेत्री सबसे सही रहेंगी। इस पर आमिर ने जो जवाब दिया, वो बेहद दिलचस्प है। उन्होंने सिर्फ बोला, 'काजोल, काजोल और काजोल।' यानि आमिर की नजर में जूनी के किरदार के लिए काजोल ही परफेक्ट थीं और यह सही भी साबित हुआ। उन्होंने इसमें जूनी नामक एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था। जबकि आमिर, रेहान नामक एक आतंकवादी के किरदार में नजर आए थे।

मीका सिंह ने कर दी घोषणा, कब करने जा रहे हैं शादी

स्क्रिप्ट में पहले नहीं थी शायरी

ऐसे झट से आमिर ने कह दी थी हां

वहीं आमिर की जिन शायरी ने इस फिल्म में जान डाल दी थी, स्क्रिप्ट में वो थी ही नहीं। कुणाल ने एक ट्वीट में बताया कि 'फना' की स्क्रिप्ट ओरिजनल रूप से शिबानी भटिजा ने लिखी थी, जिसमें शायरी तो थी ही नहीं। कुणाल ने डायलॉग लिखते वक्त स्क्रिप्ट में डाल दी थी। जबकि कुणाल ने यह भी बताया कि आमिर ने स्क्रिप्ट से सिर्फ दो शब्द सुनते ही इस फिल्म में काम करने के लिए हां कह दी थी। आपको बता दें कि इस फिल्म के सारे गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आए थे, जिसका असर इसकी कमाई पर देखने को मिला था।

आयुष्मान बने रिक्शा चालक, शॉर्ट्स में परिणीति ने खड़े होकर की सवारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।