विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आयुष्‍मान बने रिक्‍शा चालक, शॉर्ट्स में परिणीति ने खड़े होकर की सवारी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 26 May 2016 07:22 PM (IST)

'मेरी प्‍यारी बिंदू' की शूटिंग की एक बहुत ही मजेदार तस्‍वीर सामने आई है। इसमें आयुष्‍मान सड़कों पर एक रिक्‍शा खींच रहे हैं और परिणीति शॉर्ट्स में उस पर खड़ी होकर गाने की एक्टिंग करती दिख रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की जल्द बड़े पर्दे पर वापसी होने वाली है। उनकी आने वाली फिल्म है 'मेरी प्यारी बिंदू', जिसकी शूटिंग कोलकाता में शुरू हो गई है और इसकी एक मजेदार तस्वीर भी सामने आई है। परिणीति ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है।

मीका सिंह ने कर दी घोषणा, कब करने जा रहे हैं शादी

इस तस्वीर में परिणीति के साथ उनके हीरो आयुष्मान खुराना भी नजर आ रहे हैं, जो सड़कों पर एक रिक्शा खींच रहे हैं और परिणीति शॉर्ट्स में उस पर खड़ी होकर अपने बिंदास अंदाज में गाने की एक्टिंग करती दिख रही हैं। दरअसल, इस फिल्म में वो एक उभरती सिंगर बनी हैं, वहीं आयुष्मान एक लेखक के किरदार में नजर आएंगे।

बाथटब में थे अक्षय, अभिषेक और रितेश, झांकने लगी ये हीरोइन

हाल ही में परिणीति ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने हीरो से मिलवाया था। इस फिल्म में परिणीति का नाम बिंदू और आयुष्मान का नाम अभिमन्यू है। दोनों साथ में काफी क्यूट लग रहे हैं और उम्मीद है कि दर्शकों को भी उनकी जोड़ी जरूर पसंद आएगी। परिणीति और आयुष्मान पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।