विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान ने ऑस्ट्रेलिया में लगाई हैट्रिक

By rohit guptaEdited By:
Published: Wed, 07 Jan 2015 08:56 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 07 Jan 2015 09:02 AM (GMT+05:30)

आमिर खान ने पीके के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैट्रिक लगा दी है। 3 इडियट्स और धूम 3 के बाद पीके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेलबर्न। आमिर खान ने पीके के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैट्रिक लगा दी है। 3 इडियट्स और धूम 3 के बाद पीके ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी विदेशी फिल्म बन गई है।

पढ़ें: पीके को लेकर सेंसर बोर्ड के सदस्य का बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलिया की फिल्म डिस्ट्रीब्यूटिंग कंपनी माइंड ब्लोइंग की मिटू भौमिक लैंज ने बताया, 'पीके यहां दिसंबर में 35 स्क्रीनों पर लगी थी। भारतीय फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप पर तीनों आमिर की फिल्में हैं-धूम 3, 3 इडियट्स और पीके।'

पढ़ें: आमिर का हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड

मिटू के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में 4 लाख से भी कम भारतीय है, जबकि पीके को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जो बड़ी बात है।

क्लिक करके जानिए, पीके के अलावा 2014 में किन फिल्मों का बजा डंका

ऑस्ट्रेलिया में पीके के बढिय़ा कारोबार से अभिभूत फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने कहा, 'हमें दर्शकों से बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला है। हमें इस बात की बहुत खुशी है कि हमारे काम को दुनियाभर के लोगों से प्यार मिल रहा है।'

जानिए, राजकुमार हिरानी ने पत्नी से क्यों छिपाई थी पीके की कहानी

पीके ऑस्ट्रेलिया के अलावा अमेरिका और कनाडा समेत कई देशों में शानदार बिजनेस कर रही है। विदेशी बाजार में पीके अभी तक 150 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। भारत में पीके 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है।

देखिए, आमिर के बाद कौन होगा न्यूड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।