विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेता आदित्‍य पंचोली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 08 Mar 2015 08:00 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 08 Mar 2015 09:57 AM (GMT+05:30)

फिल्‍म अभिनेता आदित्‍य पंचोली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उन पर मुंबई के एक पब में शराब पीकर मारपीट करने का आरोप है।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उन पर मुंबई के एक पब में शराब पीकर मारपीट करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि आदित्य को जुहू के एक फाइव स्टार होटल के पब में मारपीट करने के बाद सांताक्रुज पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आदित्य पंचोली पर पब में हिंदी गाना नहीं बजाए जाने से नाराज होकर पब के बाउंसर को मोबाइल फोन से मारकर सर फोड़ने का आरोप है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाल ही में आदित्य पंचोली ने संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर क्रू मेंबर्स के साथ दुर्व्यवहार किया था। हालांकि आदित्य ने बाद में क्रू मेंबर्स से माफी मांग ली थी। आदित्य 'बाजीराव मस्तानी' में नकारात्मक भूमिका में नज़र आएंगे।

पढ़ें - बाजीराव मस्तानी के सेट पर आदित्य पंचोली ने किया हंगामा!

पढ़ें - कंगना की मुसीबत बढ़ा सकती है आदित्य पंचोली की किताब!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।