विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया के बाद अब जान्हवी को फिल्मों में एंट्री दिलाएंगे करण

By Edited By:
Updated: Sat, 29 Mar 2014 09:26 AM (IST)

आलिया भंट्ट और डेविड धवन के बेटे वरुण धवन को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में लॉन्च करने के बाद अब निर्माता करण जौहर श्रीदेवी की 17 साल की बेटी जान्हवी क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया भंट्ट और डेविड धवन के बेटे वरुण धवन को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में लॉन्च करने के बाद अब निर्माता करण जौहर श्रीदेवी की 17 साल की बेटी जान्हवी को फिल्मों में लाने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने श्रीदेवी और बोनी कपूर से बात भी कर ली है।

सूत्रों ने बताया कि करण जौहर जान्हवी को फिल्मों में उतारने की तैयारी में हैं। इस बारे में उन्होंने श्रीदेवी से बात भी कर ली है। उन्होंने श्रीदेवी को समझाया कि जान्हवी के लिए ये सही समय है। वे फिल्मों में डेब्यूट के लिए तैयार है। वे जल्द ही उसे लॉन्च करेंगे।

एक्टिंग में जान्हवी का काफी इंट्रेस्ट है। वे बहुत फैशनेबल भी हैं। अक्सर अपनी मां के साथ कई जगह पर देखी गईं हैं। हालांकि बोनी कपूर को लगता है कि जान्हवी को पहले अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। जान्हवी को साउथ इंडियन फिल्मों से कई ऑफर मिले हैं, लेकिन वे हिंदी फिल्मों से ही अपने करियर का आगाज करना चाहती हैं।

पढ़ें : जब श्रीदेवी और हेमा ने साथ खिंचवाई फोटो

पढ़ें : आमिर करेंगे दीपिका संग रोमांस