विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशंस से इसलिए दूर रहेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Thu, 22 Sep 2016 04:15 PM (IST)

'ऐ दिल है मुश्किल' दिवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर-ऐश्वर्या राय के अलावा अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की केमिस्ट्री की चर्चा हर तरफ है, लेकिन इन दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री फिल्म के प्रमोशंस के दौरान दिखाई नहीं देगी, क्योंकि प्रमोशंस का हिस्सा नहीं बनेंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या फिल्म की कुछ प्रमुख इवेंट्स में ही दिखाई देंगी, जिनमें सांग लांच और ट्रेलर लांच शामिल हैं, लेकिन इसके अलावा सिटी टूर में ऐश नहीं जाएंगी। इसके पीछे वजह बताई जा रही है, कि बेटी आराध्या को ऐश अकेला नहीं छोड़ना चाहतीं। अगर वो सिटी टूर में जाएंगी, तो आराध्या को लंबे वक्त के लिए अकेला रहना होगा, जो ऐश को ठीक नहीं लगता। सुनने में ये भी आया है कि ऐश ने इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर से पहले ही बात कर ली है, और करण इसके लिए तैयार भी हो गए थे।

एमएस धोनी में फवाद निभा रहे हैं इस विस्फोटक क्रिकेटर का रोल

'ऐ दिल है मुश्किल' दिवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर-ऐश्वर्या राय के अलावा अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी हैं। खबर है कि फवाद भी प्रमोशनल स्ट्रेटजी का हिस्सा नहीं हैं। इसका मतलब ये हुआ कि 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन की जिम्मेदारी पूरी तरह रणबीर और अनुष्का पर होगी।

फीमेल फैंस से शाह रूख खान ने कर दी ये कैसी डिमांड

ऐश को प्रमोशनल केंपेन से ना जोड़ने की एक वजह ये भी हो सकती है, कि सारा फोकस रणबीर और अनुष्का पर रहे क्योंकि फिल्म के टीजर और गानों के बाहर आने के बाद अभी तक सिर्फ रणबीर और ऐश्वर्या ही हाइलाइट हुए हैं, जबकि अनुष्का नजरअंदाज हो रही हैं। अब प्रमोशंस में अनुष्का के भाग लेने से उन्हें चर्चा में आने का मौका मिलेगा, वहीं रणबीर-ऐश्वर्या के किरदारों को लेकर सस्पेंस भी बरकरार रहेगा।