विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्‍या आलिया की जिंदगी में किसी को आने नहीं देंगे उनके पिता?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 12 Aug 2015 06:57 PM (IST)

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्‍म 'शानदार' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्‍च हुआ है और हर कोई उनके बिकनी अवतार की चर्चा कर रहा है। दशहरे पर रिलीज होने जा रही इस फिल्‍म में आलिया भट्ट पहली बार शाहिद कपूर के साथ स्‍क्रीन शेयर

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'शानदार' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ है और हर कोई उनके बिकनी अवतार की चर्चा कर रहा है। दशहरे पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

मां की जयंती पर अमिताभ ने किया याद, बताया क्या बुलाते थे उन्हें

वैसे तो यह फिल्म रोमांस और शादी पर बेस्ड है, मगर इसमें पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को भी बखूबी दर्शाया गया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आलिया भट्ट ने इस बारे में पिता और बेटी का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। साथ ही उन्होंने बताया, 'यही वजह है कि उनके पिता महेश भट्ट को इस बात से जलन होने लगती है कि मेरी जिंदगी में कोई और भी है।' आपको बता दें कि इस फिल्म में पंकज कपूर ने उनके पिता की भूमिका निभाई है।

अनुष्का ने किस फिल्म के लिए मिलाया 'एन-एच 10' के डायरेक्टर से हाथ?

वहीं, आलिया भट्ट से जब से पूछा गया कि क्या 'शानदार' भी बिलकुल 'दिल है कि मानता नहीं' जैसी फिल्म होगी तो उन्होंने कहा, 'इस बारे में विकास से पूछिए। मुझे नहीं लगता कि यह प्रेरित है।' वहीं विकास ने कहा, 'अगर ऐसा होता तो फिल्म वाकई शानदार होती, मगर इन दोनों फिल्मों के बीच कोई कनेक्शन नहीं है।'