विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटिंग के दौरान अनिल कपूर का बेटा घायल

By rohit guptaEdited By:
Updated: Sun, 04 Jan 2015 08:15 AM (IST)

फिल्म स्टार अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन राजस्थान के जैसलमेर में अपनी पहली फिल्म 'मिर्जिया' की शूटिंग के दौरान बाइक फिसलने से घायल हो गए। जोधपुर के एक निजी अस्पताल में उनकी जांच की गई।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म स्टार अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन राजस्थान के जैसलमेर में अपनी पहली फिल्म 'मिर्जिया' की शूटिंग के दौरान बाइक फिसलने से घायल हो गए। जोधपुर के एक निजी अस्पताल में उनकी जांच की गई।

अपने बच्चों के लिए फिल्म बनाएंगे सुनील शेट्टी

इसमें पता चला कि उनके पैर और सिर में चोट लगी है। फिलहाल वो एक होटल में आराम कर रहे हैं और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। हर्षवर्धन की पहली फिल्म की शूटिंग जैसलमेर के तनोट क्षेत्र स्थित रेतीले मैदान पर चल रही है।

फिल्म के एक सीन में वो शुक्रवार शाम मोटर साइकिल पर फिल्म की हीरोइन के साथ भाग रहे थे। तभी बाइक फिसल गई और उन्हें चोट लगी। हादसे में हीरोइन को कोई चोट नहीं आई।

‘नच बलिए’ के अगले सीजन में जजों का नया पैनल

सूत्रों के अनुसार, 'सिर में चोट आने के बाद भी हर्षवर्धन ने शूटिंग जारी रखी, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें चक्कर आने लगे। इस पर शनिवार को उन्हें जोधपुर लाया गया।'

कंट्रोवर्सीज से मैंने जो हासिल करना था, कर लिया: पूनम पांडे