विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने बच्चों के लिए फिल्म बनाएंगे सुनील शेट्टी

By rohitEdited By:
Updated: Sun, 21 Dec 2014 09:23 AM (IST)

अभिनेता सुनीत शेट्टी अपने बेटे और बेटी के लिए फिल्म का निर्माण कर सकते हैं। सुनील अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी पॉपकोर्न मोशन पिक्चर्स के बैनर तले 'भागमभाग', 'रक्त' और 'खेल' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता सुनीत शेट्टी अपने बेटे और बेटी के लिए फिल्म का निर्माण कर सकते हैं। सुनील अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी पॉपकोर्न मोशन पिक्चर्स के बैनर तले 'भागमभाग', 'रक्त' और 'खेल' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

पढ़ें: सुनील शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

बकौल सुनील, मेरे दोनों बच्चे अपना फिल्मी करियर शुरू करने की योजना बना रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं सबकुछ छोड़कर फिर से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आऊंगा। सुनील शेट्टी की बेटी का नाम अतिया शेट्टी और बेटे का नाम आहान शेट्टी है। अतिया निखिल आडवानी की फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रख रही है।

पढ़ें: इस फिल्म की रिलीज रोकने से नाराज हुए बराक ओबामा

इस बीच खबर यह भी है कि दबंग सलमान खान आहान को बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते हैं।