विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरिजीत सिंह ने कहा जल्द ही सलमान खान के लिए गाऊंगा गाना

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Thu, 18 Aug 2016 10:23 AM (IST)

अरिजीत सिंह ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि वो अब सलमान खान के लिए कभी गाना नहीं गाएंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच हुए विवाद से तो आप सभी वाकिफ ही होंगे। हाल ही में खबर आई की अपनी गुस्ताखी के लिए सलमान से माफी मांगने वाले अरिजीत अब उनके लिए गाना नहीं गाएंगे। अब इस खबर का अरिजीत ने खंडन किया है।

अरिजीत सिंह चले टीवी की ओर, जज करेंगे सिंगिंग रिएलिटी शो

अरिजीत ने कहा, 'ये सरासर गलत है, किसने कहा? मैं सलमान के लिए जल्द गाना गाऊंगा।' बता दें सलमान की फिल्म सुल्तान का फेमस गाने जग घूमया पहले अरिजीत सिंह ने ही गाया था लेकिन दोनों के बीच विवाद के बाद सलमान ने फिल्म से अरिजीत का गाना हटा दिया और फिर इस गाने को राहत फतेह अली खान ने गाया। सलमान ने भी इस गाने को अपनी आवाज दी है।

ओलंपिक खेलने गए सभी खिलाड़ियों को 1 लाख 1 हजार रूपए देंगे सलमान खान

सलमान की फिल्म 'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रर्दशन किया। वहीं अरिजीत आज भी सलमान के माफी मांगने के प्रयास में लगे हुए हैं। अब तो सलमान से ही उम्मीद हे कि वो अपना दिल बड़ा कर अरिजीत को माफ करें और जल्द ही उनकी किसी फिल्म में हमे अरिजीत की मदमस्त आवाज सुननें को मिले।