विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्पिता और आयुष ने रियलिटी शो में पहुंचकर किया हैरान!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 23 Nov 2014 08:50 AM (IST)

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। ये नया शादीशुदा जोड़ा सलमान के टीवी रिएलिटी शो पर अचानक पहुंच गया। अर्पिता और आयुष को शो पर देखकर न सिर्फ रिएलिटी शो के प्रतिभागी बल्कि दर्शक भी हैरान रह

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। ये नया शादीशुदा जोड़ा सलमान के टीवी रियलिटी शो में अचानक पहुंच गया। अर्पिता और आयुष को शो पर देखकर न सिर्फ रियलिटी शो के प्रतिभागी, बल्कि दर्शक भी हैरान रह गए। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि वो इस तरह शो पर नज़र आ सकते हैं।

सलमान ने प्रतिभागियों के अपनी बहन की शादी की खुशखबरी सुनाई और दोनों को सभी से मिलवाया। प्रतिभागियों ने दोनों को शादी की शुभकामनाएं दीं। अर्पिता और आयुष ने 18 नवंबर को हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में शादी रचाई थी।

पढ़ेंः अर्पिता के रिसेप्शन में पहुंची बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां

पढ़ेंः अर्पिता के रिसेप्शन में इस गाने पर साथ थिरके शाहरुख-सलमान!