विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

49 लाख देकर एलिजाबेथ हर्ले को भारतीय मूल के बैंकर ने 'किस' किया

By Edited By:
Updated: Tue, 16 Sep 2014 09:16 AM (IST)

भारतीय मूल के दिग्गज बैंकर जूलियन भारती ने जानी-मानी मॉडल और एक्टे्रस एलिजाबेथ हर्ले को किस करने के लिए 81 हजार डॉलर (लगभग 49 लाख

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय मूल के दिग्गज बैंकर जूलियन भारती ने जानी-मानी मॉडल और एक्टे्रस एलिजाबेथ हर्ले को किस करने के लिए 81 हजार डॉलर (लगभग 49 लाख रुपए) खर्च कर दिए।

दरअसल 49 वर्षीय एलिजाबेथ हर्ले ने एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से किस करने का प्रस्ताव रखा था। कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के 27 वर्षीय बैंकर जूलियन भारती ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और एड्स फाउंडेशन के लिए 49 लाख रुपए देकर हर्ले को स्टेज पर सभी के सामने लिप किस किया।

भारती तीन बच्चों के पिता हैं और उन्होंने किस करने से पहले अपनी पत्नी को एसएमएस के जरिए बता दिया था कि वो क्या करने जा रहे हैं। बतौर भारती, 'मेरी पत्नी इस बात से नाराज नहीं है। मैंने उसे किस करने से पहले मैसेज करके बता दिया था और उसने मुझे ऐसा करने की इजाजत दे दी थी।'

भारती ने बताया कि हर्ले को किस करने का अनुभव यादगार था, लेकिन वह सब बहुत जल्दी में हुआ। आपको बता दें कि हर्ले ने सिर्फ रस्म अदायगी के तौर पर भारती को किस नहीं दिया, बल्कि लिप-लॉक करने का पूरा मौका दिया था।

पढ़ें: जब उड़ी थी बिल क्लिंटन और हर्ले के अफेयर की अफवाह

पढ़ें: पति का मर्डर करने वाली हीरोइन गिरफ्तार, पति चाहता था पॉर्न फिल्‍म में काम कराना