विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का आज है बर्थडे

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Tue, 02 Jun 2015 09:15 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज जन्‍मदिन है, वह 28 साल की हो गई हैं। शत्रुघ्‍न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी का इस बार बर्थडे पर क्‍या है प्लान? इस बार सोनाक्षी कैसे और कहां मनाएंगी अपना जन्‍मदिन? क्‍या इस बार भी सोनाक्षी परिवार के साथ ही अपना बर्थडे

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज जन्मदिन है, वह 28 साल की हो गई हैं। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी का इस बार बर्थडे पर कोई खास प्लान नहीं है। हो सकता है कि हर बार की तरह इस बार भी वो परिवार के साथ ही अपना बर्थडे मनाएं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको रूबरू करा रहे हैं उनके अब तक के फिल्मी सफर से....

डायरेक्टर मोहित सूरी की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने

कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

सोनाक्षी एक्टिंग में आने से पहले बहुत मोटी हुआ करती थीं। सोनाक्षी ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक्टिंग में कदम रखेंगी। लेकिन एक बार सलमान खान ने उन्हें एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए कहा। सलमान ने सोनाक्षी से कहा कि अपना वजन घटाओ, क्योंकि तुम्हारे अंदर एक एक्टर छुपा है, मैं तुम्हे ब्रेक दूंगा। बस फिर क्या था, सोनाक्षी ने वजन घटाया और सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म 'दबंग' में मौका दिया। बताया जाता है कि पहले इस फिल्म से गोविंदा की बेटी नर्मदा आहुजा को ब्रेक मिलने वाला था, लेकिन सोनाक्षी को फिल्म में साइन कर लिया गया। कहा जाता है कि उसके बाद से गोविंदा और सलमान के बीच मतभेद आ गए थे। इसलिए 'पार्टनर 2' भी नहीं बन सकी।

दर्शकों पर प्रभाव

सोनाक्षी सिन्हा जब पहली बार 'दबंग' में दिखीं तो उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया। बस फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अक्षय कुमार, अजय देवगन, सैफ अली खान और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत जैसे स्टार्स के साथ काम किया।

शबाना आजमी को 'नीरजा' के सेट पर कुत्ते ने किया परेशान

इन एक्टर्स के साथ जमी जोड़ी

यूं तो सोनाक्षी ने कई एक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। वहीं आर. राजकुमार में शाहिद कपूर और वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में इमरान खान के साथ उनकी जोड़ी कुछ जम नहीं पाई।

आने वाली फिल्में

सोनाक्षी फिलहाल ए.आर. मुरुगदास की फिल्म 'आकीरा' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वो लीड रोल में हैं। सोनाक्षी ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ली है। सोनाक्षी फिल्म में कई स्टंट भी करती नजर आएंगी।

सफलता कम, असफलता का ज्यादा चखा स्वाद

सोनाक्षी को डेब्यू के बाद हाथोंहाथ लिया गया, लेकिन अपने करियर में उन्हें कई बार असफलता का स्वाद भी चखना पड़ा। 'जोकर', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा', 'बुलेट राजा', 'एक्शन जैक्सन' और 'तेवर' जैसी उनकी फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया, लेकिन 'लुटेरा' जैसी सुपरहिट फिल्म में उनकी एक्टिंग को सराहा भी गया।

अमिताभ ने फैंस के लिए शेयर की आराध्या और ऐश्वर्या की तस्वीर