विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर से सनी लियोनी तक, ये एक्टर्स दे रहे Entertainment की डबल डोज़

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Fri, 28 Jul 2017 03:51 PM (IST)

अनीस बज़्मी की फ़िल्म 'मुबारकां' में अर्जुन कपूर डबल रोल में हैं, मगर लुक को ट्विस्ट देते हुए उनका एक किरदार सिख गेटअप में दिखाया गया है।

अर्जुन कपूर से सनी लियोनी तक, ये एक्टर्स दे रहे Entertainment की डबल डोज़
अर्जुन कपूर से सनी लियोनी तक, ये एक्टर्स दे रहे Entertainment की डबल डोज़

मुंबई। बॉलीवुड फ़िल्मों में डबल रोल दर्शकों के साथ फ़िल्ममेकर्स के भी फेे़वरिट हैं। सिनेमा के अलग-अलग दौर में ऐसी फ़िल्में आती रही हैं, जिनमें एक्टर्स ने डबल रोल निभाकर मनोरंजन की डबल डोज़ दी है। ये सिलसिला बॉलीवुड में अभी भी जारी है। 

अनीस बज़्मी की फ़िल्म 'मुबारकां' में अर्जुन कपूर डबल रोल में हैं, मगर लुक को ट्विस्ट देते हुए उनका एक किरदार सिख गेटअप में दिखाया गया है। अर्जुन इससे पहले 'औरंगज़ेब' में भी डबल रोल अदा कर चुके हैं। हाल ही में 'मुबारकां' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, जिसमें अर्जुन के दोनों किरदारों को पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कोई गिटार का उस्ताद है तो कोई वायलिन का, बॉलीवुड के 6 टेलेंटेड स्टार्स

उनके बेस्ट बडी रणवीर सिंह ने अपने अंदाज़ में डबल रोल की तारीफ़ की है। अर्जुन के दोनों किरदारों के अपोज़िट इलियाना डिक्रूज़ और अथिया शेट्टी हैं। 

यह भी पढ़ें: सिख बनकर अर्जुन कपूर कह रहे हैं मुबारकां, ये सिख भी रहे हैं असरदार

वरुण धवन अपने पापा डेविड धवन की फ़िल्म 'जुड़वा' के रीमेक 'जुड़वा 2' में दो अवतारों में दिखेंगे। पहली 'जुड़वा' में सलमान ख़ान ने डबल रोल निभाये थे। वरुण की ये पहली फ़िल्म है, जिसमें वो दो रोल्स में दिखायी देंगे।

'जुड़वा 2' में जैकलीन फ़र्नांडिस और तापसी पन्नू फ़ीमेल लीड रोल्स निभा रही हैं।

वैसे जैकलीन ख़ुद भी 'रॉय' में डबल रोल में दिख चुकी हैं।

सनी देओल वैसे को गदर मचाने के लिए अकेले काफ़ी हैं, मगर 'भैया जी सुपरहिट' में वो डबल रोल में दिखने वाले हैं। इस फ़िल्म में उनका एक किरदार बनारसी डॉन का है। फ़िल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल और प्रीति ज़िंटा हैं। 

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल योग डे पर मिलिए बॉलीवुड के इन सिज़लिंग योगियों से

2016 में सनी लियोनी ने 'मस्तीज़ादे' के ज़रिए अपने फै़ंस को डबल ट्रीट दी थी। सनी का एक करेक्टर तुषार कपूर तो दूसरा वीर दास के अपोज़िट कास्ट किया गया था।

2015 की फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान ख़ान डबल रोल में दिखे। सलमान का एक किरदार प्रिंस था, तो दूसरा कॉमन मैन। सूरज बड़जात्या डायरेक्टेड फ़िल्म में सोनम कपूर फ़ीमेल लीड रोल में थीं।

यह भी पढ़ें: बाहुबली की देवसेना समेत इन ब्यूटीज़ का है बॉलीवुड को इंतज़ार

आनंद एल राय ने डबल रोल निभाने का चांस कंगना रनौत को 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में दिया। इस सीक्वल में कंगना ने तनु के साथ हरियाणवी एथलीट का रोल निभाया। उनके अपोज़िट आर माधवन ही थे।

हॉरर फ़िल्म 'एलोन' में बिपाशा बसु डबल रोल निभा चुकी हैं, जो Conjoined sisters के थे।

'एक्शन जैक्सन' में अजय देवगन डबल रोल में नज़र आ चुके हैं। अजय का एक करेक्टर Crook का था, जबकि दूसरा एक किलर का था। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की 5 लव स्टोरीज़, जिनमें उम्र की हदों को पार कर गया प्यार

'धूम 3' में आमिर ने डबल रोल प्ले किया था। दोनों किरदार ट्विंस के थे। 'कृष 2' और 'कृष 3' में रितिक रोशन डबल रोल में दिख चुके हैं। ये किरदार बाप-बेटे के थे। वैसे डबल रोल जहां एक्टर्स को अपना एक्टिंग टेलेंट दिखाने का मौक़ा देते हैं, वहीं दर्शकों को भी एक टिकट के दाम में एंटरटेनमेंट की डबल डोज़ मिल जाती है।